{"_id":"5a81842f4f1c1ba5268b9b7a","slug":"agra-young-man-complained-of-wife-at-the-counseling-center","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस वजह से एक मां ने घोंट दिया ममता का गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस वजह से एक मां ने घोंट दिया ममता का गला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 12 Feb 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में पहले पति से तलाक लिए बिना युवती ने दूसरी शादी कर ली। दूसरे पति से जमीन न मिलने पर तीसरी शादी करने की तैयारी करने लगी। आरोप है कि उसने पांच माह का गर्भ भी गिर दिया।
पुलिस लाइन में परिवार परामर्श केंद्र पर रविवार को टेबल बी पर बाह निवासी युवती का मामला आया। युवती ने काउंसलर मृणाल शर्मा को बताया कि पति प्राइवेट नौकरी करता है।
घर का खर्चा पूरा करने में अक्षम होने पर मानसिक उत्पीड़न करने लगा। पति के उत्पीड़न से परेशान होकर पिछले एक साल से फिरोजाबाद निवासी बहन के घर रहने लगी।

Trending Videos
वहीं युवक ने बताया 2015 में जब युवती से उसकी शादी हुई थी, तब उसका पहले पति से तलाक नहीं हुआ था। बहन के घर जाने के बाद युवती ने तीसरी शादी रचाने की तैयारी कर ली है।
युवती की बहन ने यह जानकारी दी। अब तलाक तक मामले को पहुंचाने के लिए परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत दर्ज कराई है। युवक ने बताया कि शादी के बाद से युवती उसकी पुश्तैनी जमीन को अपने नाम कराने की जिद करती रहीं।
जमीन नाम न करने पर बहन के घर चली गई। वहां जाकर पांच माह का गर्भ भी गिरा दिया। दोनों की बात सुनकर काउंसलर ने युवक से शादी के सबूत मंगवाए हैं।