फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra woman blamed her father for molestation

बेटी की ससुराल में पुलिस लेकर पहुंचा पिता, हाईवोल्टेज ड्रामे में मामला निकला उल्टा

Wed, 01 Nov 2017 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Wed, 01 Nov 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
agra woman blamed her father for molestation
मह‌िला - फोटो : Demo Pic
आगरा में थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के प्रख्यात कथावाचक के घर की रार बुधवार को सड़क पर आ गई। कथा वाचक की पुत्रवधू के घरवालों ने बेटी को बंधक बनाकर उत्पीड़न के आरोप लगाए। कन्नौज पुलिस ने दबिश दी है। 
विज्ञापन


हालांकि बहू ने अपने पिता पर ही गंभीर आरोप लगा दिए। ससुरालियों पर लगे आरोप गलत बताए। इस पर ससुराली और मायके वाले आपस में भिड़ गए। पुलिस से भी खींचतान हुई। थाना पुलिस के पहुंचने पर विवाद शांत हो सका। 
विज्ञापन


कथावाचक के बेटे की शादी 2015 में कन्नौज की रहने वाली युवती से हुई थी। युवती के पिता महाराष्ट्र में ठेकेदारी करते हैं। बुधवार शाम को कथावाचक के घर पर दो गाड़ियों में कन्नौज पुलिस पहुंची। युवती के घरवाले भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता पर ही ये आरोप

agra woman blamed her father for molestation
UP Police
इसमें एक दरोगा ने बताया कि युवती के पिता ने बेटी को ससुराली में बंधक बनाकर रखने, ड्रग्स देने और उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इसका मुकदमा महिला थाना में दर्ज कराया है। इसलिए पुलिस आई है। उधर, पुलिस ने युवती से पूछताछ की। 

उसने कहा कि पिछले दिनों परीक्षा देने के लिए वह घर गई थी। तब पिता ने उसका उत्पीड़न किया। तब मां घर पर नहीं थी। वह ससुराल आ गई। अब पिता उसे घर ले जाना चाहते हैं। इसकी शिकायत पूर्व में पुलिस के आला अधिकारियों के साथ महिला आयोग, मुख्यमंत्री, पीएमओ से भी कर चुकी है।

अब घरवाले दबाव बनाना चाहते हैं। पुलिस ने युवती को ले जाने का प्रयास किया। इस पर ससुरालियों ने हंगामा किया। इस पर लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में थाना एत्माद्दौला पुलिस भी आ गई। युवती के साथ चलने से इनकार करने पर पुलिस को लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed