फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra woman bjp leader blamed husband for unnatural sex

भाजपा नेत्री का पति पर आरोप, जबरन बनाता है अप्राकृतिक यौन संबंध

Tue, 17 Oct 2017 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Tue, 17 Oct 2017 09:06 AM IST
विज्ञापन
agra woman bjp leader blamed husband for unnatural sex
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा की भाजपा की महिला पदाधिकारी ने पति के खिलाफ बंधक बनाने, मारपीट और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का संगीन आरोप लगाया है। थाना सिकंदरा में इसका मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। 
विज्ञापन


उसे मंगलवार को कोट में पेश किया जा सकता है। उधर पति ने भी महिला पदाधिकारी पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें पिटाई किए जाने और घर से चोरी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बता दें कि भाजपा के महिला मोर्चा की पदाधिकारी थाना सिकंदरा क्षेत्र में रहती हैं। उनकी शादी को 20 साल हो चुके हैं। उसका मायका हिमाचल प्रदेश में है। यह पदाधिकारी राजनीति में पिछले पांच साल से सक्रिय हैं। हाल ही में उनका पति से विवाद शुरू हुआ। दो बार मामला थाना तक भी पहुंचा। मगर, हर बार समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार बात ज्यादा बढ़ गई। रविवार को वह थाने पर पहुंच गईं। भाजपा की पदाधिकारी ने पति पर आरोप लगाया कि वह आए दिन शराब पीकर घर आता है, उसके साथ मारपीट करता है। वह विरोध करती है तो कमरे में बंधक बना लेता है। दस दिन से उसे बंधक बना रखा था। 

उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाता है। उसे घर से बाहर नहीं जाने देता है। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर धारा मारपीट की धारा 323, गाली गलौंच की 504, जान की धमकी की 506, बंधक बनाने की 342 और अप्राकृतिक यौन शोषण की 377 में मुकदमा दर्ज किया है। पति को हिरासत में ले लिया गया।

पति बोला देर रात तक रहती है बाहर

पति का आरोप है कि पत्नी आए दिन घर से देर रात तक बाहर रहती है। वह टोकता है तो मारपीट पर उतारू हो जाती है। दो दिन पहले वह घर आया तो अंदर से दरवाजा बंद कर रखा था। वह किसी तरह घर में चला गया। 

दूसरे दिन घर में सामान चेक किया तो पता चला कि पत्नी ने अपने राजनैतिक साथियों के साथ मिलकर दस तोला सोने के पैतृक जेवरात, 15 हजार रुपये, बैंक की पासबुक, वोटर कार्ड, पैन कार्ड और मकान प्रापर्टी के कागजात चुरा लिए हैं। पत्नी से पूछा तो धमकी दी। इसके बाद कार भी छीन लीं। इस मामले में भी पुलिस ने भाजपा पदाधिकारी के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।

नेत्री के संघ पदाधिकारियों से मधुर रिश्ते

भाजपा की यह महिला नेता आरएसएस में भी काफी सक्रिय रही है। उसके संघ के कई पदाधिकारियों से मधुर रिश्ते बताए जाते हैं। केस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पति-पत्नी के इस विवाद में संघ के पदाधिकारियों ने समझौता कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। 

उधर, इंस्पेक्टर थाना सिकंदरा का कहना है पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। दोनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पत्नी का मेडिकल कराया जाएगा। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

फेसबुक पर प्यार, हकीकत में तकरार

एक दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराने वाला यह दंपत्त्ति फेसबुक पर काफी सक्रिय रहता है। कुछ समय पहले तक दोनों की पोस्ट से लगता था कि वे एक दूसरे पर जान छिड़कते हैं। अब पता चला है कि हकीकत में दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था, जो धीरे धीरे तकरार में बदल गया और नौबत मुकदमे तक जा पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed