फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra will become center of economic cultural business activities in G-20 summit preparations started

Agra: आगरा बनेगा जी-20 शिखर सम्मेलन में आर्थिक, सांस्कृतिक, व्यावसायिक गतिविधियों का केंद्र, तैयारियां शुरू

Fri, 25 Nov 2022 07:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 25 Nov 2022 07:30 AM IST
सार

जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर ताजनगरी आगरा में तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिलाधिकारी नवनीत चहल ने नगर निगम, एडीए, पुरातत्व एवं अन्य विभागों के साथ बैठक की।

विज्ञापन
Agra will become center of economic cultural business activities in G-20 summit preparations started
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुनिया की दो तिहाई आबादी, जीडीपी में 85 फीसद और व्यापार में 75 फीसद हिस्सेदारी रखने वाले जी-20 समूह की अध्यक्षता की जिम्मेदारी आगरा को मिली है। इस पर दुनिया भर की निगाहें रहेंगी। ताजमहल जापान से रूस और चीन से अमेरिका तक विश्व कूटनीति का गवाह बनेगा। एक दिसंबर से 20 देशों के राजनीतिक, सांस्कृतिक, आर्थिक एवं व्यापारिक समूह आगरा में भ्रमण करने लगेंगे। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने जी-20 शिखर सम्मेलन में आगरा की भूमिका पर बृहस्पतिवार सुबह कैंप कार्यालय पर नगर निगम, एडीए, पुरातत्व एवं अन्य विभागों के साथ बैठक की। सड़कों के चौड़ीकरण, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, मरम्मत एवं निर्माण कार्यों के समन्वय के लिए नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे को नोडल अधिकारी बनाया गया। सितंबर 2023 में दिल्ली में 20 देशों के राष्ट्राध्यक्षों का समारोह होगा। डीएम ने बताया कि आगरा पर्यटन नगरी होने के कारण प्रतिनिधिमंडलों के लिए प्रमुख केंद्र रहेगा। यहां विभिन्न समूह व संगठनों की गोष्ठियां, बैठक व कार्यक्रम आयोजित होंगे। आगरा से ही देश की छवि बनेगी। जरूरी है कि सभी विभाग समन्वय से शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाएं।
विज्ञापन


इन देशों से आएंगे प्रतिनिधि

जी-20 सम्मेलन में शामिल होने के लिए अर्जेंटिना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, कोरिया, रूस, सऊदी अरब, साउथ अफ्रीका, टर्की, इंग्लैंड, अमेरिका व यूरोपियन यूनियन के सभी देश। इनके अलावा मॉरीशस, नीदरलैंड, नाइजीरिया, ओमान, सिंगापुर, स्पेन व यूएई के प्रतिनिधि ताजमहल देखने के लिए आगरा आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: कर्ज से परेशान सैलून संचालक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- मोदी जी, योगी जी, मैं गरीब आदमी हूं...
 

इन बिंदुओं पर होगी चर्चा

जी-20 सम्मेलन में कृषि, भ्रष्टाचार, डिजिटल अर्थव्यवस्था, आपदा प्रबंधन, विकास, शिक्षा, रोजगार, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा, स्वास्थ्य, व्यापार एवं निवेश, पर्यटन को बढ़ावा देने पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिनिधियों की बैठक व कार्यक्रम साल भर तक चलते रहेंगे।

शहर में होंगे ये काम

- ताजमहल, फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा, एत्माउद्दौला, आगरा किला स्मारक पर संरक्षण कार्य होंगे।
- माल रोड, यमुना किनारा, एमजी रोड, एमजी रोड-टू एवं सिंकदरा से रामबाग तक प्रकाश व्यवस्था।
- शहर की सभी प्रमुख सड़क व बाजारों में बेहतर सफाई, सौंदर्यीकरण, पार्किंग व्यवस्था की जाएगी।
- सड़कों पर चल रही खुदाई बंद होगी, गड्ढों से लेकर पेयजल, सीवर लाइनों को दुरुस्त किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed