फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra will be connected with five air flights in the new year 2021

नए साल में पांच हवाई उड़ानों से जुड़ेगी ताजनगरी, केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री ने किया वादा

Tue, 08 Dec 2020 12:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 08 Dec 2020 12:19 AM IST
सार

  • पर्यावरण संबंधी मंजूरी मिलने पर आगरा में सिविल एन्क्लेव भी बनेगा
  • केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में किया वादा
  • कहा- कोरोना वैक्सीन आने के बाद टूरिस्ट वीजा, विदेशी उड़ानें शुरू होंगी, चार्टर भी आएंगे

विज्ञापन
Agra will be connected with five air flights in the new year 2021
इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में संबोधित करते नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी को मेट्रो का तोहफा देने के बाद केंद्र सरकार के नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि कोविड की वजह से आगरा को आवंटित हो चुकी हवाई उड़ानें शुरू नहीं हो पाईं। अब नए साल में पांचों शहरों से उड़ानें शुरू कर दी जाएंगी। सिविल एन्क्लेव के निर्माण को तब शुरू किया जाएगा, जब पर्यावरण मंजूरी मिल जाएगी। 400 करोड़ से प्रस्तावित सिविल एनक्लेव को दो साल में बना लेंगे, लेकिन पहले मंजूरी मिल जाए।

विज्ञापन


सोमवार को शहर के उद्यमियों के साथ इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में आए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लेदर कारोबारियों, पर्यटन उद्यमियों, इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़े उद्यमियों से संवाद किया। एफमेक प्रतिनिधियों के साथ उन्होंने लंच के दौरान समस्याएं जानी और कॉन्क्लेव में उन्हें निदान का भरोसा दिया। 
विज्ञापन



कॉन्क्लेव में हवाई उड़ान और पर्यावरण मंजूरी का मुद्दा छाया रहा, जिसमें जूता उद्योग के सामने व्हाइट कैटेगरी की बाधा और स्मार्ट सिटी के काम में गड़बड़ियों की शिकायतें भी की गईं। हालांकि केंद्रीय मंत्री ने दोनों शिकायतों को नजरअंदाज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 दिन के अंदर एयरपोर्ट अथारिटी संग करेंगे बैठक

कॉन्क्लेव में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि 10 दिनों के अंदर एयरपोर्ट अथारिटी, नागरिक उड्डयन मंत्रालय और एविएशन कंपनियों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें आगरा को घरेलू उड़ान सेवा से जोड़ने पर बात की जाएगी। जरूरत पड़ी तो स्पेशल सुविधाओं के साथ फ्लाइट शुरू कराएंगे। 

उन्होंने कहा कि चार्टर पर चल रही पाबंदी भी जल्द दूर हो जाएगी। टूरिस्ट वीजा अब तक शुरू नहीं हुआ है। जैसे ही हालात सुधरेंगे, वीजा शुरू होगा तो उड़ानें भी शुरू हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण मंत्रालय की समस्याओं के निदान के लिए पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से वार्ता करेंगे। मेट्रो को उन्होंने आगरा के पर्यटन के लिए गेम चेंजर बताया।

11 ईंट भट्ठे थे, कचौड़ी-मंगौड़े बेच रहा- उदयभान सिंह

ताज ट्रिपेजियम जोन में प्रदूषण संबंधी बंदिशों को बयां करते हुए प्रदेश सरकार के एमएसएमई राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने केंद्रीय मंत्री से कहा कि आगरा टीटीजेड के प्रतिबंधों के कारण उजड़ रहा है। मेरे पास 11 ईंट भट्टे थे, आज कचौड़ी और मंगोड़े बेच रहा हूं। आगरा का दर्द समझें और इस दर्द की दवा दें। 

असली जेवर तो जेवर चला गया- प्रो. एसपी सिंह बघेल

सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा कि 1972 में आगरा से खजुराहो, वाराणसी की फ्लाइट मैंने देखी है। अब हम एक उड़ान को तरस रहे हैं। हमसे अच्छा ग्वालियर है, जहां के लोग फ्लाइट पकड़ रहे हैं। सांसद ने केंद्रीय मंत्री से कहा कि हमारा असली जेवर तो जेवर चला गया, पर अब कम से कम एयर कनेक्टिविटी तो करा दें। 

उन्होंने गोवा, मुंबई, सूरत होते हुए आगरा तक विमान सेवा शुरू करने की पैरवी की। प्रो. बघेल ने कहा कि वाराणसी में बसों की तरह फ्लाइट हैं तो आगरा क्यों नहीं। हर राज्य की राजधानी से आगरा सीधे जुड़े तो पर्यटन भी बढ़ेगा।

आगरा फुटवियर मैन्यूफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स चैंबर (एफमेक) के अध्यक्ष पूरन डावर ने कहा कि जूता उद्योग प्रदूषण नहीं फैलाता। हम प्रदूषण मीटर लगाने को तैयार हैं। जब नियमों का पालन कर रहे हैं तो बंदिशें क्यों लगा रहे। इसलिए उद्योगों की कैटेगरी खत्म कर देनी चाहिए। स्मार्ट सिटी के काम में गड़बड़ियां हैं। स्मार्ट तरीके से काम नहीं हो रहा। 

एफमेक उपाध्यक्ष राजेश सहगल ने कहा कि लेदर एक्सपोर्ट पर इमरजेंसी क्रेडिट, ईसीजीसी की गारंटी प्री-शिपमेंट में भी होनी चाहिए। इससे निर्यातकों में भरोसा बढ़ेगा और रिस्क लेने की क्षमता बढ़ेगी। सब्सिडी स्कीम पीएलआई में फुटवियर क्षेत्र को भी शामिल किया जाए।

टूरिज्म गिल्ड के उपाध्यक्ष राजीव सक्सेना ने कहा कि जिस तरह एयरलाइंस पर 80 फीसदी बुकिंग की अनुमति दी गई, वैसे ही ताजमहल पर कैपिंग बढ़ाकर 15 हजार की जाए। 5 लाख लोग यहां बेरोजगार हैं। रिवरफ्रंट और बैराज की योजनाएं आगरा को मिल जाएं तो पर्यटन के साथ रोजगार बढ़ेगा। ताज के पीछे पानी होगा तो गडकरी जी का जहाज चलाने का सपना भी पूरा हो जाएगा। 

टीटीजेड अथॉरिटी के सदस्य उमेश शर्मा ने कहा कि होटल, हॉस्पिटल व इंफ्रास्ट्रक्चर और जूता प्रदूषण नहीं फैलाते, इसलिए इन्हें नॉन इंडस्ट्री में रखा गया है, पर बोर्ड इन्हें अनुमति नहीं देता। पीएम आवास योजना तक इससे प्रभावित है। पर्यावरण मंत्रालय सुप्रीम कोर्ट में चल रहे केस में आगरा के लिए पैरवी करे।

नेशनल चैंबर के पूर्व अध्यक्ष राजीव तिवारी ने कहा कि विदेशी उड़ान भले न चलें, पर घरेलू उड़ानों से आगरा जोड़ दिया जाए। ताजमहल की कैपिंग बढ़ा दी जाए। बंगलुरू, गोवा, सूरत, मुंबई, भोपाल आदि शहरों से आगरा को जोड़ा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed