फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Weather Forecast For Next Three Days After Makar Sankranti

पश्चिमी विक्षोभ के कारण मकर संक्रांति के बाद बदला मौमस, बारिश ने बढ़ाई सर्दी

Thu, 16 Jan 2020 10:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 16 Jan 2020 10:06 AM IST
विज्ञापन
Agra Weather Forecast For Next Three Days After Makar Sankranti
कोहरे की चादर में लिपटा शहर - फोटो : अमर उजाला
सोमवार रात से मौसम का मिजाज बदल गया। रात में ही बूंदाबांदी और कुछ जगह बारिश हुई। रात से लेकर सुबह 8.30 बजे तक 2.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ों पर दस्तक देने के बाद मैदानी क्षेत्रों में भी बादल छाए रहे। वहीं बुधवार दिन में धूप निकली लेकिन शाम होते ही मौसम ने करवट बदली। बारिश ने मौसम को सर्द कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'नो मनी, नो जॉब, नो फैमिली' लिख दी जान, दिल को झकझोर देगी थाईलैंड की युवती की कहानी
विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5 डिग्री नीचे है। दिन भर बादलों के छाए रहने और सर्द हवाएं चलने के कारण तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे आ गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहा जो 11.6 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अनदेखी: 20 हजार स्कूली बच्चों की राह में 'खतरनाक' गड्ढे, हादसे का बन सकते हैं सबब

गौरतलब है कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक बादल छाने और बारिश होने की संभावनाएं व्यक्त की गईं थीं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की दस्तक पहाड़ों पर है। ऐसे में मैदानी इलाकों में बादलों की लुकाछिपी के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं। दिन के तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट हो सकती है, वहीं न्यूनतम तापमान दस डिग्री से ऊपर ही रह सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed