{"_id":"5e1e9c6c8ebc3e4b03182d02","slug":"thailand-girl-wrote-suicide-latter-no-money-job-and-family","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'नो मनी, नो जॉब, नो फैमिली' लिख दी जान, दिल को झकझोर देगी थाईलैंड की युवती की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'नो मनी, नो जॉब, नो फैमिली' लिख दी जान, दिल को झकझोर देगी थाईलैंड की युवती की कहानी
Mon, 20 Jan 2020 01:25 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 20 Jan 2020 01:25 PM IST
विज्ञापन
अंचली कासी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में फतेहाबाद रोड स्थित हेरिटेज अपार्टमेंट में मंगलवार को थाईलैंड की युवती की लाश फ्लैट में मिली। अपार्टमेंट के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
थाइलैंड की अंचली का शव मिलने पर कार्रवाई करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
थाईलैंड की रहने वाली अंचली कासी (43 साल) अक्टूबर 2018 में भारत आईं थीं। वो स्पा सेंटर में काम करती थीं। हेरिटेज अपार्टमेंट में किराए पर फ्लैट लेकर रह रही थीं। मंगलवार की सुबह अपार्टमेंट के लोगों ने फ्लैट से दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर फ्लैट के अंदर गई तो अंचली का शव बेड पर पड़ा हुआ था।
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
थाईलैंड की अंचली ने आत्महत्या कर ली लेकिन पड़ोसियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। उसने न दूधिया लगा रखा था, न ही पड़ोसियों से वास्ता रखती थी। पड़ोसियों को तब पता चला जब बदबू फैल गई। पुलिस का कहना है कि सर्दी के मौसम में शव से बदबू मौत के कम से कम दो दिन बाद बाहर पहुंची होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के छापे के बाद बंद स्पा सेंटर का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद रोड के स्पा सेंटर बंद होने के बाद कई युवतियां बेरोजगार हो गईं हैं। अंचली भी बेरोजगारी का सामना कर रही थी। यह बात उसने अपने सुसाइड नोट में भी लिखी। उसने लिखा है कि नो मनी, नो जॉब, नो फैमिली। इसलिए मरना चाहती है। पुलिस के लिए इससे ज्यादा हैरानी की बात यह थी कि आसपास के लोग अंचली के बारे में कुछ खास नहीं जानते हैं। पुलिस ने बताया कि वहां एक जगह मकान मालिक का नाम लिखा मिला। यह कोई अभिनंदन हैं। उनका पता नहीं मिला है। आसपास के लोगों ने यह तो बताया कि अंचली ताजगंज के किसी स्पा सेंटर में काम करती थी लेकिन उन्हें उसका नाम नहीं मालूम।
विज्ञापन
कमरे में पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
अंचली कासी ने सुसाइड नोट अंग्रेजी में लिखा है। पुलिस ने इसका हिंदी में अनुवाद कराया। यह इस तरह है, मैं जिंदगी से तंग आ गई हूं, न मेरे पास काम ( जॉब ) है, न पैसा है, न परिवार है, न ही घर है। अब यह दर्द और सहा नहीं जाता, मुझे खेद है, आगरा को प्यार करती हूं, मेरे मृत शरीर को जला देना, मेरी अस्थियों को गंगा में विसर्जित कर देना, ताकि फिर से जन्म न लेना पड़े, मेरी आत्मा को शांति मिल जाए।