Weather in Agra: झमाझम बारिश का ताजनगरी को इंतजार, जानिए तीन दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल
इस दौरान टोरेंट पावर ने एहतियात के तौर पर शहर की बिजली काट दी जो सुबह छह बजे तक शहर के विभिन्न इलाकों में बहाल हो सकी। बुधवार सुबह तक कई जगह तेज और कुछ जगह रिमझिम बारिश होती रही। जिससे कुछ राहत मिली, लेकिन गुरुवार को फिर उमस सताने लगी।
सुबह 8:30 बजे तक 25.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक बादल छाए रहेंगे और रिमझिम बारिश होने के आसार हैं। झमाझम बारिश के लिए फिलहाल ताजनगरी को इंतजार करना होगा।