फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Vigilance team caught Hathwant ADO Panchayat red handed while taking bribe of sixty thousand rupees

Firozabad: हाथवंत एडीओ पंचायत 60 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, आगरा विजिलेंस टीम ने रंगेहाथ पकड़ा

Thu, 18 Jul 2024 06:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 Jul 2024 06:42 PM IST
सार

हाथवंत एडीओ पंचायत को आगरा विजिलेंस ने साठ हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ये रिश्वत एडीओ पंचायत एक फाइल आगे बढ़ाने के लिए ठेकेदार से ले रहे थे। विजिलेंस ने जाल बिछाकर एडीओ पंचायत को दबोच लिया। 
 

विज्ञापन
Agra Vigilance team caught Hathwant ADO Panchayat red handed while taking bribe of sixty thousand rupees
एडीओ पंचायत रक्षपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जिले के हाथवंत ब्लाक के एडीओ पंचायत रक्षपाल सिंह को आगरा से आई विलिजेंस की टीम ने 60 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया। एडीओ द्वारा अंत्येष्टि स्थल की फाइल को आगे बढ़ाने के नाम पर ठेकेदार से रुपयों की मांग की थी। ठेकेदार ने एडीओ पंचायत की शिकायत विलिजेंस टीम से की थी। शिकायत के आधार पर टीम ने योजनानुसार एडीओ पंचायत को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। टीम उन्हें अपने साथ आगरा ले गई।
विज्ञापन


 

आगरा के थाना ताजगंज के शमशाबाद रोड मोहल्ला इंद्रपुरी निवासी रोहित कुमार पुत्र लालता प्रसाद आरके कंस्ट्रक्शन के नाम से खुद की फर्म रजिस्टर्ड है। फर्म से ब्लाक हाथवंत फिरोजाबाद की पंचायतों में काम किया जा रहा है। रोहित के द्वारा अंत्येष्टि स्थल के निर्माण के लिए पैसा स्वीकृत कराने को फाइल आवेदन की थी। जिसे आगे बढ़ाने के लिए हाथवंत ब्लाक के एडीओ पंचायत रक्षपाल सिंह के द्वारा 60 हजार रुपये की रिश्वत की डिमांड की गई थी। ठेकेदार ने एडीओ के द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत 15 जुलाई से आगरा विजिलेंस कार्यालय में की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी आगरा शगुन गौतम के निर्देशन में प्रभारी रवींद्र दुबे अपनी टीम के साथ शिकायत के आधार पर सक्रिय हो गए थे। उन्होंने बृहस्पतिवार को सुबह विजिलेंस की टीम ब्लाक हाथवंत प्रांगण में पहुंच गई। विजीलेंस टीम ने अपने पास से कैमिकल लगे साठ हजार रुपये को संबंधित युवक को थमा दिया और उसके साथ टीम के सदस्यों को भेजा था। एडीओ पंचायत ने जैसे ही रिश्वत के पैसे हाथ में पकड़े। पीछे से आई विलिजेंस की टीम ने एडीओ को रंगे हाथ रिश्वत लेते दबोच लिया।
विज्ञापन

इतना ही नहीं टीम ने जब कैमिकल से हाथ धुलवाने के बाद टीम एडीओ पंचायत रक्षपाल सिंह को गिरफ्तार कर ब्लाक से बाहर ले आई और गाड़ियों से आगरा के लिए रवाना हो गई। आगरा विजीलेंस की टीम की इस कार्रवाई के बाद ब्लाक में हड़कंप मच गया। विजीलेंस टीम के प्रभारी रवींद्र दुवे ने बताया एडीओ पंचायत रक्षपाल सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मेरठ न्यायालय में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रिश्वत लेने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

 

15 जुलाई से निगरानी कर रहे थी विजीलेंस की टीम
 विजीलेंस टीम के अफसरों की मानें तो शिकायत मिलने के बाद से ही टीम लगातार निगरानी कर रही थी। इसके लिए टीम में शामिल स्टाफ ठेकेदार का कर्मचारी बनकर एडीओ पंचायत की खुद ही पहचान कर रहे थे। पूरी निगरानी करने के बाद एसएसपी विजिलेंस शगुन के निर्देशन में कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed