{"_id":"5cbbf646bdec2214154ec23b","slug":"agra-uttar-vidhansabha-by-election-nomination-start-on-22-april","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एडीएम सिटी कोर्ट में होगा विधानसभा उपचुनाव का नामांकन, 22 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम सिटी कोर्ट में होगा विधानसभा उपचुनाव का नामांकन, 22 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया
Sun, 21 Apr 2019 10:19 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 21 Apr 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग
आगरा में हर चुनाव का केंद्र रही फिरोजाबाद रोड स्थित मंडी समिति उत्तर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव का केंद्र नहीं रहेगी। इसके लिए नया स्थान तलाशा जा रहा है। पचकुइंया स्थित डायट, राजकीय इंटर कॉलेज और आगरा कॉलेज का निरीक्षण किया गया है। इनमें से किसी एक स्थान का जल्द फाइनल किया जाएगा। 22 अप्रैल से शुरू होने वाली प्रक्रिया नामांकन प्रक्रिया अपर जिलाधिकारी नगर की कोर्ट में होगी।
मंडी समिति में आवागमन बंद कर दिया गया है। यहां आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के लिए हुए मतदान की ईवीएम रखी हुई हैं। इसलिए यहां दूसरा कार्य नहीं हो सकेगा। ऐसे में उत्तर विधानसभा चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना करने और मतगणना के लिए दूसरा स्थान तलाशा जा रहा है।
शनिवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व रामेश चंद्र और सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भारत सिंह ने आगरा कॉलेज, डायट और जीआईसी का निरीक्षण किया। डीएम एनजी रवि कुमार की हरी झंडी मिलने के बाद इनमें से किसी एक स्थान को फाइनल किया जाएगा।

Trending Videos
आरओ नहीं हो सके निर्धारित
22 अप्रैल से शुरू होने वाली नामांकन प्रक्रिया के लिए अब तक रिटर्निंग आफीसर (आरओ) तय नहीं हो सके हैं। दरअसल, निर्वाचन आयोग के नियम के अनुसार एसीएम द्वितीय को आरओ होना है। मगर, वो लोकसभा चुनाव में एआरओ की भूमिका में लगे हैं। ऐसे में किसी दूसरे अधिकारी को आरओ बनाने की तैयारी है।
बता दें कि भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग के निधन से रिक्त हुई इस सीट पर उपचुनाव होना है। टिकट के लिए भाजपा नेताओं ने तो लखनऊ और दिल्ली में भी दस्तक दे दी है, लेकिन अभी तक पार्टी ने भी किसी नाम पर विचार नहीं किया है।