{"_id":"5f49ee2b1b08151dc54a4398","slug":"agra-up-news-two-hundred-theft-cases-in-eight-months","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में शहर से लेकर देहात तक चोरों का आतंक, आठ माह में चोरी की 200 वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में शहर से लेकर देहात तक चोरों का आतंक, आठ माह में चोरी की 200 वारदात
Sat, 29 Aug 2020 11:26 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:26 AM IST
सार
- बड़ी वारदात के खुलासे पर जोर, चोरियों का नहीं, जो हुए उनमें भी बरामदगी बहुत कम
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में अनलॉक हो या फिर लॉकडाउन, शहर से लेकर देहात तक चोरियों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। आठ महीने में चोरी की 200 से अधिक वारदात हो चुकी हैं। इनमें से खुलासा न के बराबर का हुआ। करोड़ों के माल चोरी में से लाखों के सामान भी पुलिस बरामद नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
हर बार लूट, डकैती और हत्या की घटना के खुलासे के लिए थाना पुलिस से लेकर एसओजी, क्राइम ब्रांच, क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग तक को लगाया जाता है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से लेकर क्षेत्र में लोगों से पूछताछ की जाती है।
विज्ञापन
मगर, शहर और देहात के अलग-अलग इलाकों में चोरों की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस एक दिन घटना के बारे में पूछताछ के बाद चली जाती है। इसके बाद कोई खुलासा तक नहीं होता है। चोर पकड़ भी जाएं तो माल बरामदगी नहीं होती है।
विज्ञापन
इन इलाकों में ज्यादा होती हैं चोरियां
आवास विकास कॉलोनी, ट्रांसयमुना कॉलोनी, कालिंदी विहार, टेढ़ी बगिया, शमसाबाद रोड राजपुर चुंगी, शहीद नगर, बंदू कटरा, एकता चौकी क्षेत्र, श्यामो, दयालबाग, खंदारी, ककरैठा, एमजी रोड, मंटोला, सुभाष बाजार, शाहगंज, साकेत कालोनी, जगदीशपुरा आदि हैं।
यह हो चुकी हैं घटनाएं
- 20 अगस्त को कालिंदी विहार में बाबा स्टील वर्कशॉप में चोरी। 35000 और डीवीआर ले गए चोर।
- 10 अगस्त को टेढ़ी बगिया पर पुलिस बूथ से 50 मीटर की दूरी पर हार्डवेयर की दुकान में चोरी हुई थी।
- 04 अगस्त की रात को ताजगंज के सेमरी का ताल में फौजी के घर से ढाई लाख रुपये, जेवरात और सामान चोरी।
- 04 अगस्त को नगला रामबल मंडी समिति के पास गोदाम से लाखों कि सबमर्सिबल चोरी हुई थीं।
- 04 अगस्त की रात को चोरों ने ताजगंज के लोधई गांव में तीन घरों में लाखों की चोरी की।
- 30 जुलाई को न्यू आगरा के मऊ गांव में आइसक्रीम व्यापारी हरीशंकर के घर से पांच लाख के जेवरात सहित अन्य सामान चोरी।
- 28 जुलाई की रात को रामबाग चौराहा स्थित साइकिल की दुकान में 35 हजार रुपये की चोरी।
- 21 जुलाई को गणपति वाटिका में सुनील के घर में नौ हजार रुपये की चोरी।
-14 मई को ट्रांसयमुना कॉलोनी स्थित इलेक्ट्रॉनिक के शोरूम में नौ लाख की चोरी।

गश्त बढ़ाए पुलिस
बोदला के सुधीर गोयल ने कहा कि घरों को खाली छोड़कर जाते ही चोरी की घटना हो जाती है। इन घटनाओं पर कोई अंकुश नहीं लग पा रहा है। पुलिस को गश्त बढ़ानी चाहिए।
सेक्टर 11 निवासी राकेश कुमार ने कहा कि चोर दिन में रेकी करते हैं। रात में खाली घरों को निशाना बनाते हैं। चोर पकड़ भी जाएं तो उनसे चोरी गया सामान बरामद नहीं हो पाता है।
सेक्टर 11 निवासी राकेश कुमार ने कहा कि चोर दिन में रेकी करते हैं। रात में खाली घरों को निशाना बनाते हैं। चोर पकड़ भी जाएं तो उनसे चोरी गया सामान बरामद नहीं हो पाता है।