फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra UP News: one and a half lakh people mobile numbers found in laptops of Nigerian hackers gang

नाइजीरियन गैंग के लैपटॉप में 1.50 लाख लोगों के मोबाइल नंबर, जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Wed, 19 Aug 2020 01:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 19 Aug 2020 01:07 AM IST
सार

  • रेंज साइबर सेल की जांच खुलासा, तीन लाख ईमेल आईडी भी मिलीं 
  • मास्टरमाइंड के लैपटॉप में 250 करोड़ के लेन-देन की जानकारी मिली 

विज्ञापन
Agra UP News: one and a half lakh people mobile numbers found in laptops of Nigerian hackers gang
नाइजीरियन गैंग के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में पकड़ा गया नाइजीरियन गैंग पब्लिक सर्विस डोमेन की मदद से लोगों का डाटा हासिल करता और उनको ठगी का शिकार बनाता था। रेंज साइबर सेल की जांच में गैंग के सदस्य के लैपटॉप में 1.50 लाख लोगों के मोबाइल नंबर और तीन लाख ईमेल आईडी मिली हैं। इन सभी से ठगी की आशंका है। 

विज्ञापन


रेंज साइबर सेल की टीम ने 12 अगस्त को नाइजीरियन गैंग के सदस्य गुड्स टाइम संडे उर्फ बेंशन, गाजियाबाद निवासी तरुण यादव, संभल निवासी आसिफ और जसपाल को गिरफ्तार किया था। गुड्स टाइम संडे सहित अन्य के पास से पुलिस ने 75 बैंक पासबुक बरामद की थीं। इन पासबुक में करोड़ों के लेन-देन की जानकारी है। गुड्स टाइम संडे के लैपटॉप में 250 करोड़ के लेन-देन की जानकारी मिली। 
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक, लैपटॉप में तकरीबन तीन लाख ई मेल आईडी, 1.50 लाख से अधिक लोगों के मोबाइल नंबर हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह डाटा पब्लिक सर्विसेज के डोमेन में ऑनलाइन जाकर लिया था। इसकी मदद से ही लोगों को ईमेल और कॉल करते थे। इनसे ठगी किए जाने की आशंका है। पुलिस के अनुसार गैंग के सरगना का अभी सुराग नहीं लगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकन युवती बन की दोस्ती

झारखंड के विकास से अपराधियों ने एक साल तक फेसबुक मैसेंजर पर अमेरिका की युवती बनकर चैट की। इसके बाद मिलने आने की बात कही। एयरपोर्ट पर कस्टम क्लीयरेंस के नाम पर खाते में 20 लाख रुपये जमा करा लिए थे। 

मुरादाबाद के व्यापारी को दिया झांसा 

गैंग ने मुरादाबाद के रहने वाले नीरज कुमार गर्ग को भी ठगा। उनको व्यापार में निवेश करने पर मोटे मुनाफे का लालच दिया। इसके बाद खाते में कई बार में तीन साल पहले 19 लाख रुपये जमा करा लिए। पीड़ित तब से भटकने को मजबूर थे। गैंग के पकड़े जाने के बाद रेंज साइबर सेल से संपर्क किया है।


संबंधित खबर- नाइजीरियन गैंग ने फर्जी दस्तावेजों से खुलवाए थे 40 बैंक खाते, 10 साल में 250 करोड़ की ठगी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed