फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University Student Accused Assistant Professor Of Molestation Justice not received even after 21 days

UP: आगरा विवि के असिस्टेंट प्रोफेसर की छात्रा पर डोली नीयत, हाथ पकड़कर की जबरदस्ती; 21 दिन बाद भी न मिला न्याय

Sat, 15 Jun 2024 07:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 15 Jun 2024 07:00 AM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के पालीवाल पार्क परिसर में स्थित समाज विज्ञान संस्थान के असिस्टेंट प्रोफेसर पर छात्रा ने छेड़खानी का आरोप लगाया था। इस मामले में छात्रा को 21 दिन के बाद भी न्याय नहीं मिला है। 
 

विज्ञापन
Agra University Student Accused Assistant Professor Of Molestation Justice not received even after 21 days
आगरा यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर ने छात्रा से की छेड़छाड़ - फोटो : freepik.com

विस्तार

डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में समाजिक विज्ञान संस्थान की छात्रा ने असिस्टेंट प्रोफेसर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। आरोप के 21 दिन बीतने के बाद भी विवि प्रशासन ने अब तक आरोपी शिक्षक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। प्रकरण में विवि की विशाखा समिति अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर चुकी है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क स्थित समाज विज्ञान संस्थान (आईएसएस) की मास्टर ऑफ सोशल वर्क (एमएसडब्ल्यू) की छात्रा ने 24 मई को असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. राजीव वर्मा पर छेड़छाड़ करने, गाली गलौज, मारपीट के साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन


इस प्रकरण की जांच यूजीसी की गाइड लाइन के तहत गठित विशाखा समिति को सौंपी गई। समिति ने 27 मई को पीड़ित छात्रा के बयान दर्ज किए। इसके बाद छात्रा के साथी छात्र-छात्राएं, आईएसएस संस्थान के शिक्षक और कर्मचारियों और सबसे अंत में आरोपित असिस्टेंट प्रोफेसर के बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशाखा समिति की प्रभारी प्रो. विनीता सिंह, सदस्य उपकुलसचिव ममता सिंह, अधिवक्ता नम्रता मिश्रा, संस्थान के डाॅ. रनवीर सिंह, एनजीओ सदस्य सुमन सुराना के साथ दो छात्रा प्रतिनिधियों की मौजूदगी में बयान दर्ज करने के बाद समिति ने अपनी रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंप दिया।


मगर, प्रकरण ने 21 दिन बाद भी विशाखा समिति की रिपोर्ट पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कुलसचिव डाॅ. राजीव कुमार ने बताया कि एक अन्य टीम को विशाखा समिति की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की सिफारिश करनी है। टीम के कुलपति प्रो. आशुरानी को रिपोर्ट देते ही आग की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed