फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University student accused assistant professor of molestation

'मूवी देखने चलोगी': आगरा यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर की छात्रा पर डोली नीयत, हाथ पकड़कर की जबरदस्ती

Fri, 24 May 2024 09:45 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 24 May 2024 09:45 PM IST
सार

जब पूरा प्रकरण कुलपति प्रो. आशु रानी के संज्ञान में आया तो उन्होंने छात्रा की ओर मुखातिब होकर पहले तो कहा कि दो चांटे क्यों नहीं रसीद किए। फिर उन्होंने प्रकरण की जांच विश्वविद्यालय की प्रोटेक्शन ऑफ वुमेन फ्रॉम सेक्सुअल हैरेसमेंट (पॉश) को सौंप दी है।

विज्ञापन
Agra University student accused assistant professor of molestation
आगरा यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर ने छात्रा से की छेड़छाड़ - फोटो : freepik.com

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के पालीवाल पार्क परिसर में स्थित समाज विज्ञान संस्थान के वरिष्ठ सहायक आचार्य राजीव वर्मा पर छात्रा ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। एक जून से शुरू होने वाली परीक्षा से पहले छात्रा अपनी सिनोप्सिस (सारांश) चेक करवाने आई थी। छात्रा का आरोप है कि शिक्षक ने हाथ पकड़कर जबरदस्ती की कोशिश की। किसी तरह वह खुद को मुक्त कराकर बाहर भागी। गुस्साए छात्र-छात्राओं ने कुलपति प्रो. आशु रानी को घटनाक्रम की जानकारी देकर शिक्षक के खिलाफ लिखित शिकायत दी। वहीं छात्रा के पिता ने हरीपर्वत थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन

घटनाक्रम शुक्रवार 24 मई का है। दोपहर करीब 2:30 बजे एमएसडब्ल्यू सत्र 2022-24 की छात्रा संस्थान में आई थी। छात्रा ने सिनॉप्सिस चेक करने का शिक्षक से आग्रह किया तो उन्होंने उसे अपने कक्ष में बुलवाया। छात्रा का आरोप है कि शिक्षक ने सिनॉप्सिस चेक करने के बहाने पहले उसका हाथ पकड़ा फिर खींचते हुए जबरदस्ती की कोशिश की। किसी तरह मुक्त होकर वह बाहर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

उस समय संस्थान में सिर्फ दो-चार छात्र-छात्राएं ही मौजूद थे। छात्रा ने रोते हुए साथियों को घटना की जानकारी दी। इस पर छात्र-छात्राओं ने बैच के अन्य साथियों को संस्थान बुला लिया। सभी ने खंदारी स्थित कुलपति कैंप कार्यालय में पहुंचकर पीड़िता की ओर से लिखित शिकायत कुलपति को दी। कुलपति ने पूरे प्रकरण की जांच आंतरिक जांच कमेटी को सौंप दी। शनिवार सुबह आपात बैठक भी आहूत की गई है। उधर, हरीपर्वत थाना प्रभारी का कहना है कि पीड़ित छात्रा की ओर से तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

साथ मूवी देखने का दिया था ऑफर
पीड़ित छात्रा ने बताया कि शिक्षक दो दिनों से साथ मूवी देखने चलने की कह रहे थे। उन्होंने सीधे इन्कार करने के बजाय समय न होने का बहाना बनाया और फिर कभी चलने की बात कही थी। छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया कि डॉ. राजीव वर्मा कक्षा में लेक्चर के दौरान द्विअर्थी संवाद करते थे। उन लोगों ने इसे शिक्षक के व्यवहार का खुलापन समझा था।

कुलपति बोलीं, दो चांटे क्यों नहीं रसीद किए
जब पूरा प्रकरण कुलपति प्रो. आशु रानी के संज्ञान में आया तो उन्होंने छात्रा की ओर मुखातिब होकर पहले तो कहा कि दो चांटे क्यों नहीं रसीद किए। फिर उन्होंने प्रकरण की जांच विश्वविद्यालय की प्रोटेक्शन ऑफ वुमेन फ्रॉम सेक्सुअल हैरेसमेंट (पॉश) को सौंप दी है। शनिवार को कमेटी की आपात बैठक भी बुलाई जाएगी।

शिक्षक ने नकारे आरोप, कहा- शोध प्रबंधन जमा नहीं
आरोपी शिक्षक डॉ. राजीव वर्मा का कहना है कि छात्रा के साथ एक अन्य छात्र का शोध प्रबंधन जमा नहीं हुआ है। बार-बार सूचना देने के बाद भी छात्रा बहाना बना रही थी। मैंने कहा कि शोध प्रबंधन जमा नहीं किया तो फेल हो जाओगी तो उसने एक छात्र को कॉल करके बुलाया। उन्होंने दोनों छात्र-छात्राओं से कहा कि एक-दो दिन में शोध जमा कर दो। इसके बाद मैं घर चला आया। यहां आने के बाद पता चला कि छात्रा ने मेरे ऊपर छेड़खानी के आरोप लगा दिए हैं। शिक्षण के लंबे कार्यकाल में यह पहला मौका है जब किसी छात्रा ने इस तरह का घिनौना आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed