{"_id":"62e7ba9b303007264b064606","slug":"agra-university-sought-information-from-colleges-to-make-examination-centers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra University : 13 अगस्त से परीक्षाएं, विश्वविद्यालयों ने केंद्र बनाने के लिए कॉलेजों से मांगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra University : 13 अगस्त से परीक्षाएं, विश्वविद्यालयों ने केंद्र बनाने के लिए कॉलेजों से मांगी जानकारी
Tue, 02 Aug 2022 06:37 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 02 Aug 2022 06:37 AM IST
सार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरे लगे होने, हाईस्पीड इंटरनेट सहित 21 बिंदुओं पर कॉलेजों से ब्योरा मांगा है।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
विस्तार
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन (राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप संचालित) स्नातक प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 13 अगस्त से कराने जा रहा है। परीक्षा का कार्यक्रम जारी हो गया है। कॉलेजों से परीक्षा केंद्र बनाने संबंधी जानकारी 21 बिंदुओं पर मांगी गई है।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक ओमप्रकाश ने संबद्ध सभी कॉलेजों के प्राचार्यों से सूचनाएं दो अगस्त तक देने को कहा है। गत परीक्षा की तरह इस बार भी केंद्र निर्धारण में देरी हो रही है। इससे पहले भी कॉलेजों से सभी जानकारी लेकर ही परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। हालांकि जानकारियों का सत्यापन नहीं कराया था।
विज्ञापन
नतीजा यह रहा है कि स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा से लेकर मुख्य परीक्षा तक 50 फीसदी केंद्र भी सीसीटीवी कैमरे से नहीं जुड़ पाए। अब परीक्षा में कम समय बचा है। विश्वविद्यालय प्रशासन के लिए मानकों के अनुरूप परीक्षा केंद्र बनाने और सभी केंद्रों को सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से विश्वविद्यालय के कंट्रोल रूम से जोड़ने की चुनौती होगी।
विज्ञापन
Trending Videos