फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University released list of 179 examination centers objection sought within 24 hours

Agra University: आगरा विवि ने 179 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की, 24 घंटे के अंदर मांगी आपत्ति

Fri, 12 Aug 2022 12:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 12 Aug 2022 12:08 AM IST
सार

द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के प्रवेशपत्र 11 अगस्त तक जारी नहीं किए गए। छात्र-छात्राओं को अभी तक यह भी पता नहीं है कि उन्हें किन केंद्रों पर परीक्षा देनी है।

विज्ञापन
Agra University released list of 179 examination centers objection sought within 24 hours
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक प्रथम वर्ष की द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची जारी कर दी है। विश्वविद्यालय वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। मंडल के चारों जिलों में 179 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 24 घंटे से भी कम समय दिया गया है।    

विज्ञापन

    
परीक्षा केंद्रों की सूची के साथ परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश की ओर से जारी पत्र संलग्न है, जो कि 10 अगस्त का है। इसमें लिखा गया है कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की जा रही है। 12 अगस्त को शाम 04:00 बजे तक आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में भी विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने उसी दिन शाम को परीक्षा केंद्रों की सूची जारी करने की बात कही थी। जबकि परीक्षा केंद्रों की सूची 11 अगस्त को शाम 05:00 बजे के बाद विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की गई। यह लिखा गया है कि यह अंतिम सूची नहीं है, जरूरत पड़ने पर संशोधन किया जा सकता है। 12 अगस्त को शाम तक आपत्तियां ली जाएंगी और 13 अगस्त को परीक्षाएं शुरू होनी हैं।     

विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को प्रवेशपत्र जारी नहीं किए 

द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के प्रवेशपत्र 11 अगस्त तक जारी नहीं किए गए। छात्र-छात्राओं को अभी तक यह भी पता नहीं है कि उन्हें किन केंद्रों पर परीक्षा देनी है। प्रवेशपत्र जारी होने के बाद ही केंद्र के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र बनाने के बाद उसकी रिपोर्ट मांगी

विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों की प्राथमिक सूची जारी करने के बाद नोडल केंद्रों के प्रभारियों से उनके अंतर्गत आने वाले परीक्षा केंद्रों की स्थिति की रिपोर्ट 12 अगस्त को शाम 04:00 बजे तक मांगी गई है। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष के प्रभारी प्रो. मनु प्रताप सिंह जिम्मेदारी दी गई है कि वह सभी संभावित परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी लिंक का परीक्षण कर 12 अगस्त को शाम 04:00 बजे तक अपनी आख्या विश्वविद्यालय प्रशासन को दे दें। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश का कहना है कि परीक्षाओं की तैयारियां पूरी हो गई हैं। प्रभारी कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के निर्देशन में शुचिता पूर्ण परीक्षाएं कराई जाएंगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed