फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra university re exam date anounced

आगरा विविः घोषित हुई रीएग्जाम की तारीख, इसके बाद कोई मौका नहीं

Mon, 30 Oct 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Mon, 30 Oct 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
agra university re exam date anounced
exam - फोटो : Demo Pic
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा ने पुन: परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। 17 और 18 नवंबर को परीक्षा कराई जाएगी। इसमें एक विषय में अनुत्तीर्ण और श्रेणी सुधार वाले विद्यार्थी हिस्सा ले सकेंगे। 
विज्ञापन


बता दें कि विश्वविद्यालय में पुन: परीक्षा अब तक आगामी वर्ष की मुख्य परीक्षा के साथ कराई जा रही थी। इस वर्ष व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। वर्ष 2017 की मुख्य परीक्षा में एक विषय में अनुत्तीर्ण छात्र और श्रेणी सुधार के लिए आवेदन करने वाले छात्र मध्य सत्र में परीक्षा देंगे। 
विज्ञापन


पहली बार आवेदन का विकल्प दिए जाने पर करीब 13000 छात्र-छात्राओं ने पुन: परीक्षा के लिए फार्म भरा था। परीक्षा कराने से पूर्व एक बार और आवेदन फार्म भरने का मौका दिया जाएगा। जल्द विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर लिंक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके लिए आखिरी मौका

agra university re exam date anounced
डेमो - फोटो : डेमो
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डा. गिरजाशंकर शर्मा ने बताया कि स्नातक के छात्र-छात्राओं के लिए 17 को और परास्नातक के लिए 18 नवंबर को परीक्षा कराई जाएगी। इसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई है। 

दो विषय में अनुत्तीर्ण छाओं को केवल एक बार और पुन: परीक्षा में शामिल करने की योजना बनाई गई है। इनकी परीक्षा मुख्य परीक्षा 2018 के साथ कराई जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed