फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra university is planning to open legal clinic

आगरा विविः खुलने जा रहा अनोखा क्लीनिक, कानूनी समस्या का मिलेगा 'इलाज'

Thu, 12 Oct 2017 07:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Thu, 12 Oct 2017 07:41 AM IST
विज्ञापन
agra university is planning to open legal clinic
अागरा ‌व‌िवि - फोटो : अमर उजाला
आगरा के डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय ने लीगल क्लीनिक खोलने की योजना बनाई है। इसमें बाहरी लोग भी आकर कानूनी सलाह ले सकेंगे। इसके लिए उनको मामूली फीस देनी पड़ेगी और समस्या के समाधान का रास्ता मिल सकेगा। 
विज्ञापन


बताया गया है कि लीगल क्लीनिक में विश्वविद्यालय के विधि के छात्र बैठेंगे। इसके अलावा वकालत कर रहे विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों की सेवाएं भी ली जाएंगी। विवि के जनसंपर्क अधिकारी डा. गिरजाशंकर शर्मा ने बताया कि ‘लर्निंग विद अर्निंग’ योजना के तहत लीगल क्लीनिक विश्वविद्यालय में स्थापित की जाएगी। 
विज्ञापन


इसके लिए विश्वविद्यालय से संबद्ध विधि कालेजों से पांच छात्रों के नाम मांगे गए हैं। विश्वविद्यालय इनको अपने खर्च पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्रशिक्षण दिलाएगा। विश्वविद्यालय के कई पूर्व छात्र नामी वकील हैं, उनसे भी बात की जाएगी कि अपना कुछ समय लीगल क्लीनिक के लिए दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लीगल क्लीनिक में विश्वविद्यालय से जुड़े लोगों के अलावा बाहरी लोग भी सलाह ले सकेंगे। इनकी फीस बहुत कम रखी जाएगी। विधि के छात्र पढ़ाई करते हुए रोजगार के लिए भी पूरी तरह तैयार हो जाएंगे। 

खाद्य पदार्थों की जांच

लीगल क्लीनिक के अलावा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लाइफ साइंस में खाद्य पदार्थों की जांच की व्यवस्था शुरू की जानी है। यहां बाहरी लोग कुछ निर्धारित फीस जमा कराकर खाद्य पदार्थों कि जांच करा सकेंगे, उसमें मिलावट की गई है या नहीं। मिलावट को पहचानने का तरीका बताया जाएगा। इस दिशा में काम चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed