फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University held results 50 colleges could not deposit examination fee

Agra University: आगरा विवि को परीक्षा शुल्क जमा नहीं कर सके ये कॉलेज, रोक गया परीक्षा परिणाम

Wed, 26 Oct 2022 09:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 26 Oct 2022 09:35 AM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने इन कॉलेजों में 2022-23 सत्र में प्रवेश पर भी पाबंदी लगा दी है। इन कॉलेजों को एक बार फिर से नोटिस भेजे हैं।

 

विज्ञापन
Agra University held results 50 colleges could not deposit examination fee
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने 50 कॉलेजों को एक बार फिर नोटिस भेजा है। विश्वविद्यालय ने इन कॉलेजों का स्नातक का परिणाम रोकते हुए नए सत्र में प्रवेश पर भी रोक लगा दी है। सात दिन में शुल्क जमा नहीं करने पर इन कॉलेजों को परीक्षा केंद्र भी नहीं बनाया जाएगा।

विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि करीब 50 कॉलेजों ने परीक्षा के समय सभी छात्रों का शुल्क विश्वविद्यालय में जमा नहीं किया। छात्र हित में इन कॉलेजों के छात्रों की परीक्षाएं संपन्न करा दी गईं। इसके बावजूद भी इन कॉलेजों ने परीक्षा शुल्क विश्वविद्यालय में जमा नहीं किया। नोटिस देने पर भी शुल्क जमा नहीं करने पर इन कॉलेजों का स्नातक का परिणाम रोक दिया गया। इन कॉलेजों में 2022-23 सत्र में प्रवेश पर भी पाबंदी लगा दी है। 
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि इन कॉलेजों को एक बार फिर से नोटिस भेजे हैं। सात दिन में परीक्षा शुल्क जमा नहीं करने पर इनके खिलाफ एक और कार्रवाई करेंगे। इन कॉलेजों को वर्ष 2023 में होने वाली परीक्षा के लिए केंद्र नहीं बनाया जाएगा। शासन और राजभवन में भी इनकी सूची भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed