{"_id":"68426bd63e531188f10c1f5c","slug":"agra-university-has-declared-the-incomplete-final-year-results-2025-06-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra University: आगरा विवि ने अंतिम वर्ष परिणाण तो घोषित किया, लेकिन आधा-अधूरा...छात्र हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra University: आगरा विवि ने अंतिम वर्ष परिणाण तो घोषित किया, लेकिन आधा-अधूरा...छात्र हो रहे परेशान
Fri, 06 Jun 2025 09:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 06 Jun 2025 09:47 AM IST
सार
आगरा विश्वविद्यालय ने अंतिम वर्ष का अधूरा परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम को देखकर छात्र परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से स्नातक के परिणाम घोषित करने की खानापूर्ति की जा रही है। अंतिम सेमेस्टर के आधे-अधूरे परिणाम घोषित हुए हैं। द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के परिणाम घोषित नहीं किए गए। वहीं परास्नातक का तो मूल्यांकन ही शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सत्र नियमित करने के लिए बीए, बीएससी और बीकाम सम सेमेस्टर की परीक्षाएं बहुविकल्पीय उत्तर पुस्तिकाओं (ओएमआर) पर कराई गई थीं। परीक्षा शुरू होने के बाद मूल्यांकन भी करा दिया गया। जून के पहले सप्ताह में परिणाम घोषित किए जाने थे।
ये भी पढ़ें - Taj Mahal: ताज का दीदार करने यदि समूह में आ रहे हैं, तो मिलेगा बड़ा फायदा; टिकट में मिलेगी छूट
ये भी पढ़ें - Taj Mahal: ताज का दीदार करने यदि समूह में आ रहे हैं, तो मिलेगा बड़ा फायदा; टिकट में मिलेगी छूट
विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिणाम घोषित करने की खानापूर्ति शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर 30 नए परिणाम के लिंक डाले हैं। इसमें बीएससी, बीकाॅम, बीए छठवें सेमेस्टर के साथ ही बीएससी नर्सिंग, बीयूएमएस सहित अन्य पाठ्यक्रम के परिणाम हैं।
ये भी पढ़ें - Bakrid 2025: सज गया बकरा बाजार...ड्राइफ्रूट खाते हैं ये बकरे, एक-एक की इतनी है कीमत; जानकर रह जाएंगे हैरान
ये भी पढ़ें - Bakrid 2025: सज गया बकरा बाजार...ड्राइफ्रूट खाते हैं ये बकरे, एक-एक की इतनी है कीमत; जानकर रह जाएंगे हैरान
साथ ही एमए, एमएससी के पुनर्परीक्षा के परिणाम जारी किए गए हैं। भाषा विज्ञान के सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम के भी परिणाम के लिंक दिए गए हैं। मगर, बीए, बीएससी और बीकाॅम छठवें सेमेस्टर के कितने छात्रों का परिणाम घोषित किया गया है यह स्पष्ट नहीं किया है। ऐसे में जिन छात्रों का परिणाम घोषित नहीं हुआ है वो परेशान हैं।
ये भी पढ़ें - UP: फर्जी शस्त्र लाइसेंस के आरोपियों की तलाश में जुटी STF...तीन पहुंचे हाईकोर्ट, दायर की ये याचिका
ये भी पढ़ें - UP: फर्जी शस्त्र लाइसेंस के आरोपियों की तलाश में जुटी STF...तीन पहुंचे हाईकोर्ट, दायर की ये याचिका
बीए, बीएससी और बीकाॅम द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर का परिणाम घोषित नहीं किया गया है। परीक्षा नियंत्रक डाॅ. ओमप्रकाश का कहना है कि स्नातक के परिणाम घोषित किए जा रहे हैं। कुछ छात्रों के परिणाम आंतरिक अंक या प्रैक्टिकल के अंकों के कारण लंबित हो सकते हैं।