फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University executive council meeting important decisions 8 new medals in upcoming convocation and second semester examination will also be held on OMR

Agra University: आगामी दीक्षांत समारोह में 8 नए पदक, द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा भी होगी ओएमआर पर, कार्य परिषद की बैठक के जानें महत्वपूर्ण निर्णय

Sun, 05 Jun 2022 08:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 Jun 2022 08:01 PM IST
सार

 डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आगामी दीक्षांत समारोह में आठ नए पदक और दिए जाएंगे। वहीं राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप स्नातक और परास्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों के संचालन के संबंध में विद्या परिषद से पास प्रस्तावों को भी कार्य परिषद में मंजूरी दे दी गई।

विज्ञापन
Agra University executive council meeting important decisions 8 new medals in upcoming convocation and second semester examination will also be held on OMR
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आगामी दीक्षांत समारोह में आठ नए पदक और दिए जाएंगे। सात स्वर्ण पदक और एक रजत पदक इसमें शामिल हैं। रविवार को प्रभारी कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में बृहस्पति भवन में हुई कार्य परिषद की बैठक में नए पदकों का सृजन करके उनको मंजूरी दे दी गई।

विज्ञापन


राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप स्नातक और परास्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों के संचालन के संबंध में विद्या परिषद से पास प्रस्तावों को भी कार्य परिषद में मंजूरी दे दी गई। विभिन्न संस्थानों में स्नातक स्तर पर बीए में हिंदी, संस्कृति, अंग्रेजी, इतिहास, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, राजनीतिशास्त्र, मनोविज्ञान, लाइब्रेरी साइंस व भाषा विज्ञान विषय पढ़ाए जाएंगे। बीएससी में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, कंप्यूटर साइंस और सांख्यिकी विषय पढ़ाए जाएंगे। बीकॉम दाऊदयाल वोकेशनल इंस्टीट्यूट में संचालित होगा।
विज्ञापन


इस माह हुई विद्या परिषद और वित्त समिति की संस्तुतियों को भी कार्य परिषद में मंजूरी दी गई। बैठक में प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा, कुलसचिव संजीव कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव, डॉ. रोशन लाल, डॉ. जगदीश प्रसाद शर्मा, प्रो. प्रदीप श्रीधर, प्रो. अनिल वर्मा, प्रो. अचला गक्खड़, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. बीडी शुक्ला, डॉ. प्रीति जौहरी, डॉ. निर्मला यादव, डॉ. लता चंदोला, डॉ. अमिता शर्मा, डॉ. नीलम यादव की उपस्थिति रही।

विज्ञापन
विज्ञापन


14 शिक्षकों को पदोन्नति मिली 

कार्य परिषद की बैठक में आवासीय इकाई के 14 शिक्षकों को कैरियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत वैयक्तिक प्रोन्नति दी गई। डॉ. आरके अग्निहोत्री, डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. जैसवार गौतम, डॉ. बीडी शुक्ला, डॉ. अर्चना सिंह और डॉ. रनवीर सिंह को प्रोफेसर पद पर प्रोन्नत किया गया है। डॉ. सलीम जावेद, डॉ. राजीव वर्मा, मो. हुसैन, डॉ. राजेश कुशवाहा को स्टेज वन से स्टेज टू और स्टेज -टू से स्टेज-थ्री में प्रोन्नत किया गया। डॉ. नीलम यादव, डॉ. रंजीत भारती, डॉ. रितेश कुमार और पल्लवी आर्या को स्टेज वन से स्टेज टू में प्रोन्नत किया गया है।

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विवि को 60 खाली पद दिए जाएंगे

विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की बैठक में निर्णय लिया गया कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के 60 खाली पद राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़ को दिए जाएंगे। राजभवन में हुई बैठक में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय को निर्देशित किया गया था कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय को तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के पद दिए जाएं।

द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा ओएमआर पर ही कराई जाएगी

कार्य परिषद में परीक्षा समिति के प्रस्तावों को भी मंजूरी दे दी गई। सत्र में विलंब होने की वजह से उसे नियमित करने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत सत्र 2021-22 की द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं भी ओएमआर आधारित कराने का निर्णय लिया गया। अभ्यर्थी को डेढ़ घंटे में 100 में से 50 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। बीएड वर्ष-2022 प्रथम वर्ष व द्वितीय वर्ष, एलएलबी,  बीएएलएलबी वर्ष-2022 और एमएड पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं भी ओएमआर आधारित होंगी और इनमें भी अभ्यर्थी को 100 में से 50 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। इसका भी समय डेढ़ घंटे रहेगा।

संस्थानों में निदेशक का पद भी रोटेशन से मिलेगा

कार्य परिषद में की बैठक में निर्णय लिया गया कि आवासीय इकाई के (केएमआई, समाज विज्ञान संस्थान व गृह विज्ञान संस्थान को छोड़कर) बाकी संस्थानों में निदेशक का पद भी रोटेशन से दिया जाएगा। तीन नियमित संस्थानों के लिए पहले से अध्यादेश बना हुआ है, उनको छोड़कर बाकी में व्यवस्था लागू होगी। आईईटी, आईटीएचएम, दाऊदयाल वोकेशनल इंस्टीट्यूट, सेठ पदमचंद जैन संस्थान, ललित कला संस्थान व पंडित दीन दयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान में निदेशक का पद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed