फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra university examination form last date is today

आगरा विवि के छात्रों के लिए खुशखबरी, अब 19 तक भर सकेंगे परीक्षा फार्म

Fri, 16 Feb 2018 08:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 16 Feb 2018 08:53 AM IST
विज्ञापन
Agra university examination form last date is today
अागरा विवि - फोटो : अमर उजाला
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा ने संस्थागत परीक्षार्थियों के परीक्षा फार्म भरे जाने की तिथि 19 फरवरी तक बढ़ा दी है। फार्म भरे जाने के लिए यह अंतिम अवसर दिया जा रहा है। गुरुवार को बड़ी संख्या में सेल्फ फाइनेंस कालेज संचालक कुलपति सचिवालय पहुंचे। समस्याएं बताई और तिथि बढ़वाने की मांग की। 
विज्ञापन


मुख्य परीक्षा के लिए फार्म भरे जाने की आखिरी तिथि 15 फरवरी निर्धारित की गई थी। गुरुवार को सुबह से छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क पहुंचने लगे। विभिन्न कारणों से विद्यार्थियों के परीक्षा फार्म भरे नहीं जा सके हैं। छात्र सहायता केंद्र पर प्रार्थनापत्र स्वीकार किए गए। 
विज्ञापन


बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने कुलपति से मुलाकात की। किसी परीक्षार्थी ने रोल नंबर गलत लिख दिया है, कुछ ने एक से अधिक कालेजों में प्रवेश ले लिया है और कुछ ऐसे भी छात्र हैं जिन्होंने संस्थागत छात्र के तौर पर प्रवेश लिया और बिना अनुमति लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थी के तौर पर फार्म भरना चाह रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

री-एग्जाम और गैप वाले भी भर सकेंगे फार्म

दोपहर में सेल्फ फाइनेंस कालेज एसोसिएशन के बैनर तले कालेज संचालक पहुंचे। अध्यक्ष बृजेश चौधरी और महामंत्री डॉ. आशुतोष पचौरी से कुलपति ने वार्ता की। कालेज संचालकों ने शिकायत दर्ज कराई कि परीक्षा फार्म भरे जाने में आ रही समस्या का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। 

इससे तमाम छात्रों के परीक्षा फार्म नहीं भरे जा सके हैं। कुलपति ने कहा कि उन्हें एक अधिकारी का नंबर जारी किया जाएगा, सारी शिकायतें दर्ज कर उनका निस्तारण कराया जाएगा। 

इनके लिए नहीं चांस

महामंत्री ने बताया कि प्रीवियस मार्क्स वेटिंग और पुनर परीक्षा वाले छात्रों के आवेदन में दिक्कत आ रही है। इस पर कुलपति ने तीन आवेदन की तिथि और बढ़ाने का आश्वासन दिया। 

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. गिरजाशंकर शर्मा का कहना है कि व्यक्तिगत परीक्षार्थी अब परीक्षा फार्म नहीं भर सकेंगे। इनकी फार्म भरने की आखिरी तिथि 15 फरवरी को समाप्त हो गई। बुधवार तक करीब 14 हजार परीक्षार्थियों के फार्म भरे गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed