फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University examination form can be filled only after depositing fees 15 July last date

Agra University: फीस जमा करने के बाद ही भरा जा सकेगा परीक्षा फॉर्म, 15 जुलाई है आखिरी तारीख 

Sun, 10 Jul 2022 12:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 10 Jul 2022 12:06 AM IST
सार

विश्वविद्यालय से संबद्ध 184 कॉलेजों ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 में परीक्षा फीस जमा नहीं की। करीब 30 हजार छात्र-छात्राओं की  6 करोड़ रुपये से अधिक फीस बकाया है।

विज्ञापन
Agra University examination form can be filled only after depositing fees 15 July last date
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत संचालित स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाओं का फॉर्म फीस जमा करने के बाद ही भरा जा सकेगा। कॉलेजों की लॉगिन आईडी में छात्र-छात्राओं की सूची उपलब्ध करा दी गई है। कॉलेज जिन छात्रों के परीक्षा फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हीं छात्रों के नाम सेलेक्ट करते हुए परीक्षा फीस ऑनलाइन जमा करेंगे, इसके बाद परीक्षा फॉर्म भरा जा सकता है। परीक्षा की फीस जमा करने व परीक्षा फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 15 जुलाई निर्धारित की गई है। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय से संबद्ध 184 कॉलेजों ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 में परीक्षा फीस जमा नहीं की। करीब 30 हजार छात्र-छात्राओं की  6 करोड़ रुपये से अधिक फीस बकाया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कॉलेजों को तीन बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इसको देखते हुए इस बार फीस जमा करने के बाद ही परीक्षा फॉर्म भरने का विकल्प दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक ओमप्रकाश की ओर से कॉलेजों के प्राचार्य को द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा का फॉर्म भरने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन

  
 जिन कॉलेजों ने प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा की फीस जमा नहीं की है, उनकी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा का फॉर्म भरने के लिए उनकी लॉगिन आईडी नहीं खोली गई है। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर के मुताबिक फीस जमा करने पर ही लॉगिन आईडी खोली जाएगी। कॉलेजों से तीन दिन के अंदर बकाया फीस जमा करने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आंतरिक मूल्यांकन का अंक अपलोड करना जरूरी 

परीक्षा नियंत्रक ने कॉलेजों के प्राचार्य से कहा है कि वह द्वितीय सेमेस्टर में कराए गए सतत आंतरिक मूल्यांकन के अंक (अधिकतम 25 अंक) में से पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड कर दें। 

जिन कॉलेजों ने सीसीटीवी का लिंक नहीं दिया परीक्षा केंद्र नहीं बनेंगे

परीक्षा नियंत्रक की ओर से प्राचार्यों को जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि जिन कॉलेजों ने सीसीटीवी कैमरों का ऑनलाइन लिंक विश्वविद्यालय को उपलब्ध नहीं कराया या फिर परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरों का संचालन बाधित रहा, उनको आगामी परीक्षा में केंद्र नहीं बनाया जाएगा। स्नातक प्रथम सेमेस्टर व मुख्य परीक्षा में 50 फीसदी परीक्षा केंद्र भी विश्वविद्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से नजर नहीं आए। केंद्रों ने या तो लिंक नहीं दिया फिर परीक्षा के दौरान कैमरे बंद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed