{"_id":"6aec0d46bd7957440002bb29","slug":"agra-university-exam-schedule-llb-re-exams-from-november-12-ug-semester-exams-from-november-17-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आगरा विश्वविद्यालय की परीक्षाओं का कैलेंडर जारी, 12 से एलएलबी की पुनर्परीक्षाएं; यहां देखें पूरा अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आगरा विश्वविद्यालय की परीक्षाओं का कैलेंडर जारी, 12 से एलएलबी की पुनर्परीक्षाएं; यहां देखें पूरा अपडेट
Thu, 05 Nov 2026 10:29 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 05 Nov 2026 10:29 AM IST
सार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने नवंबर-दिसंबर की परीक्षाओं का संभावित कैलेंडर जारी किया है। एलएलबी और बीएएलएलबी की पुनर्परीक्षाएं 12 से 25 नवंबर तक होंगी, जबकि बीए, बीएससी और बीकॉम की सेमेस्टर परीक्षाएं 17 नवंबर से शुरू होंगी।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने नवंबर और दिसंबर में होने वाली परीक्षाओं की तैयारियां शुरू कर दी हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश ने बताया कि विश्वविद्यालय ने एक ओर राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के तहत स्नातक प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की दिसंबर परीक्षा का संभावित कार्यक्रम जारी किया है, वहीं दूसरी ओर एलएलबी और बीएएलएलबी की पुनर्परीक्षाओं की संशोधित समय सारिणी भी घोषित कर दी है। एलएलबी और बीएएलएलबी की पुनर्परीक्षाएं 12 से 25 नवंबर तक होंगी, जबकि बीए, बीएससी और बीकॉम की सेमेस्टर परीक्षाएं 17 नवंबर से 22 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी।
एनईपी के तहत जारी संभावित परीक्षा कार्यक्रम में बीए, बीएससी और बीकॉम (मेजर/माइनर) प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के साथ बीकॉम वोकेशनल प्रथम और तृतीय सेमेस्टर शामिल हैं। विश्वविद्यालय ने इस कार्यक्रम पर विद्यार्थियों और कॉलेजों से आपत्तियां मांगी हैं। यदि किसी विद्यार्थी के दो पेपर एक ही पाली में पड़ रहे हैं या किसी विषय की परीक्षा समय सारिणी में छूट गई है तो वह प्रमाण के साथ आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके लिए 10 नवंबर शाम पांच बजे तक dbrauexam2023@gmail.com पर ईमेल करना होगा।
तीन पालियों में होगी परीक्षाएं
एलएलबी प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष एवं बीएएलएलबी प्रथम से पांचवें वर्ष की पुनर्परीक्षाओं के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। परीक्षाएं तीन पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह 8 से 10 बजे, दूसरी पाली सुबह 11 से दोपहर एक बजे और तीसरी पाली दोपहर दो से शाम चार बजे तक निर्धारित की गई है। 12 नवंबर को कॉन्ट्रैक्ट, ज्यूरिसप्रूडेंस और पॉलिटिकल साइंस से परीक्षाओं की शुरुआत होगी। 25 नवंबर को लीगल लैंग्वेज, वैकल्पिक विषय और ट्रस्ट एंड इक्विटी के पेपर के साथ परीक्षाएं समाप्त होगी। विश्वविद्यालय ने विधि की पुनर्परीक्षाओं को ओएमआर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नपत्र से कराने का निर्णय लिया है। प्रत्येक प्रश्नपत्र में 100 प्रश्न होंगे, जिनमें विद्यार्थियों को 80 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। प्रश्नपत्र हल करने के लिए दो घंटे का समय मिलेगा। अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज के विधि महाविद्यालयों के विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र आगरा कॉलेज निर्धारित किया गया है।