{"_id":"67a8b6c3b7489ef14206ad24","slug":"agra-university-even-semester-examinations-will-start-in-april-2-50-lakh-students-will-appear-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra University: सम सेमेस्टर की परीक्षाएं अप्रैल में होंगी शुरू, 2.50 लाख छात्र होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra University: सम सेमेस्टर की परीक्षाएं अप्रैल में होंगी शुरू, 2.50 लाख छात्र होंगे शामिल
Mon, 10 Feb 2025 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:02 AM IST
सार
आगरा विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर की परीक्षाएं अप्रैल में होंगी। इसके लिए विवि प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द ही परीक्षा की तिथि भी जारी कर देगा।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर की परीक्षाएं अप्रैल में होंगी। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी हैं। प्रश्नपत्र की छपाई का कार्य अगले सप्ताह से किया जाएगा। केंद्र और सचल दल बनाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की स्नातक और परास्नातक के विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं। परिणाम भी जारी कर दिए हैं। अब सम सेमेस्टर की परीक्षाओं की तैयारियों में विश्वविद्यालय जुट गया है। ये परीक्षाएं अप्रैल में कराई जाएंगी। इसमें 2.50 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि परीक्षा की तिथि जल्द घोषित की जाएगी। परीक्षा कार्यक्रम भी बनाया जा रहा है। परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र तैयार कर लिए हैं। इनकी छपाई का कार्य अगले सप्ताह से शुरू कराया जाएगा। परीक्षा के लिए केंद्र, नोडल केंद्र भी बनाए जाएंगे, इसके लिए बीती परीक्षा के केंद्रों का आकलन किया जा रहा है। सचल दल भी बनाए जाएंगे, इसके लिए शिक्षकों का चयन भी किया जा रहा है।