फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University Evaluation started at four out of ten centers there will be no delay in results

Agra University: दस में से चार केंद्रों पर शुरू हुआ मूल्यांकन, परिणाम आने में नहीं होगी देरी   

Fri, 10 Jun 2022 12:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 Jun 2022 12:05 AM IST
सार

आगरा विश्वविद्यालय द्वारा इस बार मूल्यांकन सही समय पर कराने के साथ ही परीक्षा परिणाम समय पर दिए जाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए परीक्षा के साथ मूल्यांकन कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
Agra University Evaluation started at four out of ten centers there will be no delay in results
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य दस में से चार केंद्रों पर शुरू हो पाया है। सभी विषयों की कॉपियां अभी मूल्यांकन केंद्रों पर उपलब्ध नहीं हो पाई है। मुख्य परीक्षा 19 जून को समाप्त होनी है। परिणाम जल्दी देने के उद्देश्य से परीक्षा के साथ मूल्यांकन कराया जा रहा है। 

विज्ञापन

यहां शुरू हुआ मूल्यांकन 

विश्वविद्यालय के मूल्यांकन समन्वयक प्रो. बिंदुशेखर शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित दाऊदयाल व्यावसायिक संस्थान, सेठ पद्मचंद जैन प्रबंध संस्थान, इंस्टीट्यूट ऑफ बेसिक साइंस के रसायन विज्ञान विभाग और विश्वविद्यालय कंप्यूटर सेंटर में कॉमर्स, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हुआ है। बुधवार को रसायन विज्ञान की कॉपियों का मूल्यांकन डॉ. जैसवार गौतम और डॉ. भूपेंद्र सिंह के समन्वयक में शुरू हुआ। शुक्रवार से स्कूल ऑफ लाइफ साइंस में मूल्यांकन शुरू कराने की तैयारी है।

विज्ञापन

नियमित शिक्षक दिखा रहे हैं मूल्यांकन कार्य में रुचि 

प्रो. बिंदुशेखर शर्मा का कहना है कि इस बार अच्छी बात यह है कि नियमित शिक्षक मूल्यांकन कार्य में रुचि दिखा रहे हैं। चारों केंद्रों पर नियमित शिक्षकों की उपस्थिति औसतन 60 फीसदी है। प्रत्येक केंद्र पर 35 से 50 शिक्षक मूल्यांकन कार्य कर रहे हैं। उनका कहना है कि अभी परीक्षा चल रही है, इससे सभी विषयों की कॉपियां नहीं आ पाई हैं, इससे सभी केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य शुरू नहीं कराया जा सका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed