फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University Cracks Down: Notices Issued to 3 Colleges Over Cheating Irregularities

Agra University: 3 कॉलेजों को नोटिस, सामूहिक नकल के संकेत मिलने पर विश्वविद्यालय अलर्ट; दो दिन में मांगा जवाब

Sat, 25 Apr 2026 11:37 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 25 Apr 2026 11:37 AM IST
सार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में अनियमितता और सामूहिक नकल के संकेत मिलने पर तीन कॉलेजों को नोटिस जारी किया गया है। सचल दल की रिपोर्ट के आधार पर विश्वविद्यालय ने सख्ती बढ़ाते हुए दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
 

विज्ञापन
Agra University Cracks Down: Notices Issued to 3 Colleges Over Cheating Irregularities
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाओं में अनियमितताओं के मामले सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन सख्त हो गया है। सचल दलों की रिपोर्ट में कई केंद्रों पर सामूहिक नकल जैसे हालात मिलने के बाद अब तीन महाविद्यालयों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं 16 अप्रैल से चल रही हैं, जिसमें बीए, बीएससी, बीकॉम, बीकॉम (वोकेशनल) के द्वितीय, चतुर्थ और षष्ठम सेमेस्टर तथा एमए, एमएससी, एमकॉम के द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं सेल्फ सेंटर पर कराई जा रही हैं। बृहस्पतिवार को सचल दलों ने शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण किया, जहां कई जगहों पर गंभीर अनियमितताएं मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कई कक्षों में छात्रों की ओएमआर शीट एक जैसी भरी हुई मिलीं और एक ही सीरीज के प्रश्नपत्र वितरित किए गए थे। कुछ केंद्रों पर सीसीटीवी बंद पाए गए या उनकी निगरानी विश्वविद्यालय के कंट्रोल रूम से नहीं हो रही थी। वहीं पर्यवेक्षकों के पास मोबाइल फोन मिलने और छात्रों को पास-पास बैठाकर परीक्षा कराने जैसी लापरवाहियां भी सामने आईं। कुछ स्थानों पर छात्रों ने डेढ़ घंटे तक प्रश्नपत्र शुरू नहीं किया, जिससे अंत समय में नकल की योजना का अंदेशा जताया गया।
 
विज्ञापन

मोतीलाल रामनाथ, सिद्धांत राज और आईआईएमटी कॉलेज को मिला नोटिस
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत नकल विहीन परीक्षाएं कराने के लिए उड़ाका दल लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में मोतीलाल रामनाथ महाविद्यालय भदरौली बाह, सिद्धांत राज महाविद्यालय बाह आगरा और आईआईएमटी कॉलेज अछनेरा आगरा में परीक्षा संचालन में लापरवाही पाई गई। इन महाविद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए दो दिन में जवाब मांगा है। डॉ. ओमप्रकाश ने कहा कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला और व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित कॉलेजों को परीक्षा कार्य से अलग कर परीक्षार्थियों को अन्य केंद्रों पर स्थानांतरित किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed