फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University could not give the result of challenge evaluation in two months waiting students

Agra University: दो माह में चुनौती मूल्यांकन का परिणाम नहीं दे पाया विवि, इंतजार कर रहे छात्र

Fri, 16 Dec 2022 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 16 Dec 2022 12:02 AM IST
सार

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश का कहना है कि आवेदन करने वाले छात्रों की कॉपियों के दो सेट तैयार करा लिए गए हैं, इनका मूल्यांकन विशेषज्ञों से कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Agra University could not give the result of challenge evaluation in two months waiting students
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन आवेदन के दो माह बाद भी छात्र-छात्राओं को चुनौती मूल्यांकन का परिणाम नहीं दे पाया है। छात्र-छात्राओं का इंतजार बढ़ता जा रहा है। आगे की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। 
विज्ञापन

 900 छात्र-छात्राओं ने किया था आवेदन 

अक्तूबर में करीब 900 छात्र-छात्राओं ने चुनौती मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था। बीए, बीएससी और बीकॉम के ही 370 छात्र-छात्राओं के आवेदन हैं। परिणाम अपेक्षा के अनुरूप न होने पर छात्रों ने पहले सूचना अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के तहत अपनी कॉपियां देखीं। जब उन्हें लगा कि मूल्यांकन ठीक से नहीं हुआ तो चुनौती मूल्यांकन के लिए आवेदन किया। दो माह बीत चुके हैं, परिणाम जारी नहीं हुआ है। वह विश्वविद्यालय के चक्कर काट रहे हैं। स्नातक के छात्र-छात्राओं को परास्नातक में प्रवेश लेना है। प्रवेश नहीं ले पा रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra News: मलपुरा में अवैध खनन के अड्डे पर छापा, पकड़ा जखीरा
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द घोषित होगा परिणाम 

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश का कहना है कि आवेदन करने वाले छात्रों की कॉपियों के दो सेट तैयार करा लिए गए हैं, इनका मूल्यांकन विशेषज्ञों से कराया जा रहा है। कुछ पाठ्यक्रमों की कॉपियों का मूल्यांकन करा भी लिया गया है। जल्द ही परिणाम जारी कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed