फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University closed the process of web registration for admission in undergraduate

Agra University: स्नातक में हुए 1.32 लाख वेब पंजीकरण, अब नहीं बढ़ेगी तारीख

Fri, 21 Oct 2022 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 21 Oct 2022 12:02 AM IST
सार

स्नातक स्तर पर सर्वाधिक प्रवेश अभी बीए में हुए हैं। करीब 29,500 की रिपोर्टिंग हुई है, प्रवेश करीब 24,500 छात्र-छात्राओं के हुए हैं। बीएससी में करीब 19,550 और बीकॉम में 4070, बीबीए में 4070, बीसीए में 2590 छात्र-छात्राओं के प्रवेश हुए हैं।

विज्ञापन
Agra University closed the process of web registration for admission in undergraduate
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वेब पंजीकरण की प्रक्रिया 20 अक्तूबर को बंद कर दी। स्नातक में प्रवेश के लिए करीब 1.32 लाख छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। प्रवेश अभी तक करीब 55 हजार छात्र-छात्राओं के ही हुए हैं।

विज्ञापन

5,500 ने ही लिया प्रवेश 

परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 37,226 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। प्रवेश करीब 5,500 ने ही लिया है। जबकि कॉलेजों व संस्थानों में रिपोर्टिंग 10 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं की हुई है। विश्वविद्यालय में वेब पंजीकरण की प्रक्रिया 15 जून से ही शुरू हो गई थी। कई बार तारीख बढ़ाई गई। विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रो. मनु प्रताप सिंह ने बताया कि अब वेब पंजीकरण की तारीख नहीं बढ़ाई जाएगी। जो छात्र-छात्राएं पंजीकरण करा चुके हैं, वह संबंधित कॉलेजों में प्रवेश ले सकते हैं। 

विज्ञापन

  
ये भी पढ़ें - Agra: स्वस्थ होने पर ऑस्ट्रेलिया से घर आएगा शुभम, पिता बोले- पढ़ाई पर निर्णय बाद में

विज्ञापन
विज्ञापन

बीए में सर्वाधिक 24,500 प्रवेश 

स्नातक स्तर पर सर्वाधिक प्रवेश अभी बीए में हुए हैं। करीब 29,500 की रिपोर्टिंग हुई है, प्रवेश करीब 24,500 छात्र-छात्राओं के हुए हैं। बीएससी में करीब 19,550 और बीकॉम में 4070, बीबीए में 4070, बीसीए में 2590 छात्र-छात्राओं के प्रवेश हुए हैं। बीएससी कृषि में करीब 6360 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है।     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed