फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra: स्वस्थ होने पर ऑस्ट्रेलिया से घर आएगा शुभम, पिता बोले- पढ़ाई पर निर्णय बाद में

Thu, 20 Oct 2022 07:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 20 Oct 2022 07:53 PM IST
विज्ञापन
Shubham will come home from Australia after recovering
शुभम और उसके परिवार के लोग - फोटो : अमर उजाला
ऑस्ट्रेलिया में हमले का शिकार हुए शुभम गर्ग की हालत में सुधार होने लगा है। भाई रोहित उसके पास पहुंच गया है। पिता रामनिवास का कहना है कि बेटे के स्वस्थ होने पर वापस घर बुलाएंगे। ऑस्ट्रेलिया में आगे पढ़ाई जारी रखने पर निर्णय बाद में लिया जाएगा।


किरावली स्थित पैठगली निवासी शुभम गर्ग शोध के लिए ऑस्ट्रेलिया गया था। 6 अक्तूबर को शुभम पर जानलेवा हमला हुआ था। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 17 अक्तूबर की रात को शुभम की देखभाल के लिए रोहित ऑस्ट्रेलिया गया था। पिता रामनिवास ने बताया कि सिडनी विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने रोहित को हवाई अड्डे पर रिसीव किया। तब से कर्मचारी ही मदद कर रहे हैं। हास्टल में एक सप्ताह तक रोहित के रुकने के लिए व्यवस्था की गई है। अस्पताल में शुभम का इलाज चल रहा है। सप्ताह में दो बार रोहित को शुभम से मिलने के लिए समय दिया गया है। वह एक से दो घंटे तक भाई के पास रह सकता है। 
 
Shubham will come home from Australia after recovering
शुभम के पिता - फोटो : अमर उजाला
रामनिवास चाहते हैं कि बेटा पहले जल्द स्वस्थ हो जाए। इसके बाद उसे वापस घर बुलाएंगे। उससे बात की जाएगी। इसके बाद आगे पढ़ाई जारी रखने पर निर्णय लिया जाएगा। वह अगर, भारत में ही पढ़ना चाहेगा तो यहां पढ़ाएंगे। वापस जाना चाहेगा तो वहां भेजेंगे, उसका मन जो कहेगा वो वह कर सकता है।
 
Shubham will come home from Australia after recovering
शुभम के घर पहुंचे किसान नेता - फोटो : अमर उजाला
इधर किसान नेता चौधरी दिलीप सिंह बृहस्पतिवार को शुभम के परिवार से मिले। उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। परिजन से मिलने के लिए रोजाना बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shubham will come home from Australia after recovering
शुभम का भाई - फोटो : अमर उजाला

पेट में संक्रमण, 3 ऑपरेशन हुए

पिता ने बताया कि शुभम की हालत में पहले से सुधार है। उसकी देखभाल में ऑस्ट्रेलिया के अस्पताल के डॉक्टर कोई कमी नहीं छोड़ रहे। होश में आने पर उनसे बात भी कराई जाती है। डाक्टर ने पेट में संक्रमण की समस्या बताई है। तीन बार आपरेशन भी कर चुके हैं। 
 
विज्ञापन
Shubham will come home from Australia after recovering
शुभम गर्ग का परिवार - फोटो : अमर उजाला

सरकारी खर्चे पर भेजें ऑस्ट्रेलिया

शुभम के पिता रामनिवास ने बताया कि रोहित देखभाल के लिए जा चुका है। वह भी बेटे से मिलना चाहते हैं। शुभम को उसकी मां हर पल याद कर रही हैं। वह उसे पास जाकर देखना चाहती हैं। उनकी यही मांग है कि सरकारी खर्चे पर बेटे के पास भेजा जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed