{"_id":"67a4dc64626d35ecb20c06da","slug":"agra-university-b-sc-nursing-second-year-re-examination-will-be-held-from-10-february-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra University: बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष की पुनर्परीक्षा 10 फरवरी से होगी, यहां देखें डेट शीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra University: बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष की पुनर्परीक्षा 10 फरवरी से होगी, यहां देखें डेट शीट
Fri, 07 Feb 2025 08:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 07 Feb 2025 08:23 AM IST
सार
बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष की पुनर्परीक्षा 10 फरवरी से होगी। इस परीक्षा में 12 कॉलेजों के विद्यार्थी शामिल होंगे। आगरा विवि ने इसे लेकर सूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध 12 नर्सिंग कॉलेज के बीएससी द्वितीय वर्ष की पुनर्परीक्षा 10 फरवरी से होनी है। 8 फरवरी तक छात्र-छात्राएं परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन कॉलेज के माध्यम से किया जाएगा।
बीएससी नर्सिंग सत्र 2018-2019 और 2019-2020 के छात्रों ने परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए दो दिन प्रदर्शन किया था। इसके बाद विवि प्रशासन ने अनुत्तीर्ण छात्रों की परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में परीक्षा, परिणाम और अंक तालिकाओं को लेकर आए दिन छात्र-छात्राएं प्रदर्शन कर रहे हैं।
बीएससी नर्सिंग के साढ़े चार साल के कोर्स को पूरा करने में सात साल से अधिक गुजर चुके हैं लेकिन कोर्स अधूरा है। इधर विश्वविद्यालय प्रशासन बीएससी तृतीय और चतुर्थ के परिणाम विवि घोषित कर चुका है। साथ ही द्वितीय वर्ष पुनर्परीक्षा का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है।परीक्षाएं 10 फरवरी से विवि के पालीवाल पार्क स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान में होंगी।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि इस परीक्षा में आगरा-अलीगढ़ मंडल के कुल 12 कॉलेजों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इसके लिए संबंधित काॅलेजों के प्राचार्यों के साथ बैठक कर सभी जानकारी दे दी गई है।
ये हैं परीक्षा कार्यक्रम
तारीख विषय
10 फरवरी सोशलॉजी
11 फरवरी फार्माकोलॉजी एंड पैथोलॉजी जेनेटिक्स
13 फरवरी मेडिकल सर्जिकल नर्सिंग-1
14 फरवरी कम्यूनिटी हेल्थ नर्सिंग-1
15 फरवरी टेक्नोलॉजी