फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra two power corporation employee died from electric shock

खंभे पर चढ़कर फॉल्ट दुरुस्त कर रहे थे दो कर्मचारी, करंट चालू करने से तड़पकर हो गई मौत

Mon, 21 May 2018 10:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 21 May 2018 10:48 AM IST
विज्ञापन
agra two power corporation employee died from electric shock
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
आगराम में खेरागढ़ क्षेत्र के गांव कटेलापुर में रविवार सुबह शट-डाउन लेकर बिजली लाइन ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़े दो संविदाकर्मियों की करंट लग जाने से मौत हो गई। 
विज्ञापन


कारण यह रहा कि शट-डाउन के दौरान ही बिजली घर से लाइन में करंट चालू कर दिया गया। बुरी तरह झुलस जाने से दोनों ने खंभे पर ही दम तोड़ दिया। 

उधर, काफी देर तक एंबुलेंस और पुलिस के न आने से भड़के गांव वालों ने जाम लगाकर वाहनों में तोड़फोड़ की। तीन घंटे चले बवाल के बाद जेई समेत दो के खिलाफ केस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन

पावर कार्पोरेशन की ओर से दोनों के परिजनों को पांच-पांच लाख मुआवजा दिया गया है। कटेलापुरा में बिजली का तार टूट गया था। गांव के लोगों ने सब स्टेशन पर इसकी शिकायत की। 

करकटपुरा गांव निवासी लाइनमैन पूरन सिंह और कटेलापुरा के विष्णु कुमार को लाइन ठीक करने के लिए भेजा गया। दोनों संविदाकर्मी सब स्टेशन से शट डाउन लेकर गए थे। 

वे खंभे पर लाइन ठीक कर ही रहे थे, तभी सब स्टेशन से करंट चालू कर दिया गया। दोनों खंभे पर ही बुरी तरह से झुलस गए। लोगों ने सब स्टेशन फोन किया, लेकिन यह रिसीव नहीं हुई। 

अस्पताल ले गए 

इसके बाद 108 पर एंबुलेंस के लिए फोन किया, लेकिन एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं आई। 100 नंबर पर सूचना दी, लेकिन पुलिस नहीं आई। विष्णु कुमार को जैसे तैसे गांव के लोग अस्पताल ले गए। 

उसे मृत घोषित कर दिया गया। पूरन सिंह का शव घंटो खंभे पर लटका रहा। यह देख भड़के गांव वालों ने आगरा-जगनेर मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान रोडवेज बसों में तोड़फोड़ भी की। 

विधायक महेश कुमार गोयल भी पहुंच गए थे। उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई और पीड़ितों को मुआवजे का आश्वासन दिया। इस पर जाम खोला गया। 

विष्णु के पिता धर्मवीर की तहरीर पर जेई विजय मेहता व सब स्टेशन के एसएसओ के खिलाफ हादसे में मौत ( धारा 304 ए ) का केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed