फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra two baby girls died after fire in the home

पटाखों ने छीनीं दिवाली की खुशियां, घर में आग लगने से दो बच्चियों की मौत

Wed, 18 Oct 2017 02:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Wed, 18 Oct 2017 02:46 PM IST
विज्ञापन
agra two baby girls died after fire in the home
घर में लगी अाग - फोटो : अमर उजाला
आगरा के रुनकता में एक व्यापारी के घर में रखे पटाखों में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। पटाखों के धुएं में दम घुटने से व्यापारी की दो बच्चियों की मौत हो गई। व्यापारी ने अपने घर में रही दुकान बना रखी थी। यहीं पर आतिशबाजी को रखा गया था। 
विज्ञापन


बताया गया है कि रुनकता में व्यापारी संजीव अग्रवाल का मकान है। अपने मकान में निचले वाले तल पर उन्होंने जनरल स्टोर की दुकान बना रखी है। साथ में बुक डिपो भी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार को सुबह संजीव की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस दुकान में ही पटाखे रखे हुए थे। इससे पटाखों ने चिंगारी पकड़ ली।  
विज्ञापन


पटाखों में आग लगने के बाद संजीव और उनके कर्मचारी दुकान छोड़कर भाग गए। घर में और आसपास भी भगदड़ मच गई। संजीव के परिवार के अन्य लोग भी घर से बाहर निकल आए। इधर दुकान और फिर घर में आग फैलती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

agra two baby girls died after fire in the home
अस्‍पताल - फोटो : अमर उजाला
घर से बाहर आते ही परिवारीजनों को संजीव की दो बेटी चीनू (8) और वैष्णवी (12) नहीं दिखीं। इस पर उनकी खोजबीन शुरू हुई। पता चला कि दोनों घर के अन्दर हैं तो सभी के हाथ पांव फूल गए। आग इतनी भयंकर थी कि घर में घुसने की किसी की हिम्मत नहीं हुई। 
दोनों मकान की दूसरी मंजिल पर फंस गई थी। 

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद परिवार और आसपास के कुछ लोग दीवार तोड़कर अंदर घुसे। तब तक दोनों की दम घुटने से मौत हो गई। लोगों का आरोप है कि इस दौरान उन्होंने पुलिस और फायर ब्रिगेड दोनों को फोन किया लेकिन कोई नहीं पहुंचा। लोगों ने अपने प्रयास से बच्चियों को बाहर निकाला। 
परिवार वाले उन्हें अस्पताल भी ले गए लेकिन डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed