फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Traffic Police Cosnstable Died From Cut Train

आगराः यातायात पुलिस के सिपाही की ट्रेन से कटकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 27 May 2020 10:49 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 27 May 2020 10:49 AM IST
सार

आगरा फोर्ट स्टेशन के आउटर पर हुआ हादसा

विज्ञापन
Agra Traffic Police Cosnstable Died From Cut Train
अशोक कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा फोर्ट रेलवे लाइन पर यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल अशोक कुमार (48 वर्ष) की बुधवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। उनकी बिजली घर चौराहे पर ड्यूटी थी। घटना की जानकारी पर एसएसपी बबलू कुमार सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


मूल रूप से मैनपुरी निवासी अशोक कुमार 1997 बैच के सिपाही थे। वह यातायात पुलिस लाइन में परिवार सहित रहते थे। एक सप्ताह से उनकी ड्यूटी बिजली घर चौराहा पर लग रही थी। जानकारी के मुताबिक, सुबह 6:00 बजे ड्यूटी पर पहुंचे। साथी सिपाई जितेंद्र पाल के साथ कुछ देर ड्यूटी की। इसके बाद किसी काम से जाने की कहकर चले गए। कुछ देर बाद उनका शव काजीपाड़ा मंटोला के बीच रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। 
विज्ञापन


जानकारी पर एसएसपी, एसपी सिटी सहित यातायात पुलिस निरीक्षक पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सूचना पर परिवारीजन भी आ गए। परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Agra Traffic Police Cosnstable Died From Cut Train
फोर्ट रेलवे लाइन पर शव मिलने के बाद पहुंची पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
दो बेटे हैं सिपाही
सिपाही के दो बेटे और एक बेटी हैं। सभी पुलिस लाइन में रहते हैं। छोटा बेटा कपिल जालौन में सिपाई है। बड़ा बेटा राहुल सिपाही में भर्ती हो चुका है। ट्रेनिंग में जाने वाला है। 

25 मई को छुट्टी के बाद आए थे ड्यूटी
बताया गया है कि अशोक कुमार ने तीन दिन की छुट्टी ली थी। 21 से 24 मई तक छुट्टी पर रहे। 25 मई को ही वह ड्यूटी पर लौट कर आए थे। आज यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed