फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra traffic jams new plan of traffic police e-rickshaws will operate in four zones

UP: जाम से कैसे फ्री होगा आगरा...यातायात पुलिस का नया प्लान समझिए, चार जोन में होगा ई-रिक्शा का संचालन

Thu, 07 Aug 2025 08:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 07 Aug 2025 08:09 AM IST
सार

आगरा की सड़कें जाम से कराह रही हैं। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने नया प्लान तैयार किया है। अब चार जोन में बांटकर ई-रिक्शा का संचालन होगा। 

विज्ञापन
Agra traffic jams new plan of traffic police e-rickshaws will operate in four zones
Traffic police, police constable, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एमजी रोड और हाईवे पर जाम की समस्या को देखते हुए यातायात पुलिस ने नया प्लान बनाया है। ई-रिक्शा और ऑटो का संचालन 4 जोन में बांटकर किया जाएगा। सिटी को दो जोन में बांटा गया है। ऑटो मालिक और चालक जहां के निवासी होंगे, उन्हें अपना ऑटो उसी इलाके में प्रमुख मार्ग पर चलाने की अनुमति दी जाएगी। जोन से बाहर संचालन करने पर चालान की कार्रवाई होगी। जोन की जानकारी के लिए ऑटो और ई-रिक्शा पर क्यूआर कोड भी लगाया जाएगा। इसके लिए एक एप भी बनाया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos

एमजी रोड और हाईवे पर मेट्रो का निर्माण चल रहा है। इसके लिए डिवाइडर पर बैरिकेडिंग की गई है। पीक आवर्स में वाहनों का दबाव बढ़ने पर लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। एमजी रोड पर महानगर बसों के साथ ही ऑटो और ई-रिक्शा भी संचालित होते हैं। स्कूल बस और कारों की संख्या बढ़ने की वजह से वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। इसे लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ता है। इस समस्या को दूर करने के लिए बुधवार को डीसीपी यातायात अभिषेक अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी ने बताया कि जिले में पंजीकृत ऑटो, ई-रिक्शा की संख्या तकरीबन 35 हजार है। इनमें आधे से ज्यादा का संचालन शहरी सीमा में किया जा रहा है। अधिक संख्या में भगवान टाॅकीज से प्रतापपुरा के बीच चलते हैं। बाकी अन्य रूट पर संचालित होते हैं। कई ऑटो की फिटनेस नहीं है। देहात की जगह पर शहर में चलते हैं। इस वजह से शहर में यातायात का दबाव बढ़ रहा है। मेट्रो के कार्य को देखते हुए नई व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए प्लान बनाया गया है। इसको जल्द लागू किया जाएगा।
 
विज्ञापन

क्यूआर कोड से होगी जोन के ऑटो की पहचान
डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि सिटी को दो जोन में बांटा जाएगा। एक जोन भगवान टाॅकीज, रामबाग, बिजली घर, माल सहित शहर के पुराने इलाके का होगा। वहीं दूसरा जोन एमजी रोड-2, भगवान टाॅकीज से सिकंदरा, रुनकता, बोदला, जगदीशपुरा, लोहामंडी, आगरा कैंट, शाहगंज आदि का इलाका होगा। वहीं पूर्वी और पश्चिमी जोन होंगे।

आरटीओ के माध्यम से यह पता किया जाएगा कि ऑटो के मालिक और चालक कहां के रहने वाले हैं? इसके बाद उन्हें क्यूआर कोड जारी किया जाएगा। जोन निर्धारण होने के बाद चालक को उसी में ऑटो का संचालन करना होगा। अगर, जोन से बाहर जाएंगे तो कार्रवाई की जाएगी। क्यूआर कोड स्कैन करने पर जोन की जानकारी मिल जाएगी। डीसीपी सिटी ने एक एप भी यातायात संचालन के लिए बनाया है। उधर जिन वाहनों की फिटनेस नहीं होगी, उन्हें संचालन नहीं करने दिया जाएगा। इसके लिए अलग से चेकिंग होगी। देहात क्षेत्र के ऑटो देहात में ही चलाने दिए जाएंगे। आगरा से बाहर के ऑटो आते हैं तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed