फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Traffic Jam: E-Rickshaws and Autos Choke Shahganj Market Despite Police Presence

आगरा का जाम: चौराहे पर पुलिस तैनात, फिर भी फंस रहे वाहन; 20 मिनट में तय हो रहा पांच मिनट का सफर

Sat, 17 Oct 2026 10:37 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 17 Oct 2026 10:37 AM IST
सार

आगरा के शाहगंज बाजार में ऑटो और ई-रिक्शा की कतारों, सड़क पर अतिक्रमण और यातायात नियमों की अनदेखी से दिनभर जाम लग रहा है। चौराहे पर पुलिस की तैनाती के बावजूद पांच मिनट का सफर तय करने में 15 से 20 मिनट लग रहे हैं और शुक्रवार को स्कूल बस भी जाम में फंस गई।
 

विज्ञापन
Agra Traffic Jam: E-Rickshaws and Autos Choke Shahganj Market Despite Police Presence
शाहगंज बाजार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

त्योहारी सीज़न चल रहा है फिर भी यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है। शाहगंज बाजार में व्यापारियों और ग्राहकों को दिनभर जाम से जूझना पड़ रहा है। चौराहे पर यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहती है मगर इसका कोई फायदा नहीं। लोगों को 5 मिनट की दूरी पार करने में 15 से 20 मिनट तक लग रहे हैं। भोगीपुरा चौराहे पर पुलिस चौकी के सामने ही खड़े ऑटो, ई-रिक्शा पर किसी अफसर का ध्यान नहीं है।
विज्ञापन


शाहगंज बाजार में 500 से अधिक दुकानें हैं। दुकानों के बाहर ही दुकानदार अपने सामान रखते हैं। ग्राहकों के वाहन भी खड़े रहते हैं। सड़क घेरकर ऑटो, ई-रिक्शा से जाम लगता है। पहले बाजार में इन वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई थी। तहसील और सीओडी तिराहे से डायवर्ट कर निकालने की व्यवस्था की। मगर अब इस आदेश का पालन नहीं हो रहा है। इस वजह से लोगों को जाम की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


स्कूल बस फंसी, वाहनों की लाइन लगी
शुक्रवार की दोपहर 3 बजे शाहगंज से तहसील जाने वाले मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। उस समय चौराहे पर पुलिसकर्मी कर्मी यातायात संभाल रहे थे। एक स्कूल बस को निकलने के लिए रास्ता नहीं मिला। उसके रुकने पर पीछे और आगे की तरफ वाहनों की लाइन लग गई। यातायात पुलिस कुछ देर बाद पहुंची, इसके 20 मिनट बाद ही जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी के बाहर ही सवारी वाहनों की लाइन
भोगीपुरा पर पुलिस चौकी है। यहां पर लोगों को पैदल भी निकलने का रास्ता नहीं मिलता है। इसके बावजूद चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी कुछ नहीं करते हैं। फतेहपुर सीकरी की तरफ जाने वाले रास्ते पर ठेले और ऑटो खड़े रहते हैं। जब वाहन इस रास्ते पर आते हैं तो चौकी के पास ही फंस जाते हैं। इसी तरह हाल थाना शाहगंज की तरफ जाने वाले रास्ते का भी है। सवारी वाहनों से जाम लगता है।


दीवानी, सूरसदन, हरीपर्वत और आगरा कॉलेज पर जाम
दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक दीवानी से हरीपर्वत तक वाहनों की लाइन ने लोगों को परेशान किया। सूरसदन से आगे चलने पर पीएल पैलेस होटल के पास सड़क पर गड्ढे में बारिश का पानी भर गया। इसमें वाहन रुकने की वजह से लाइन लगने लगी। इसी तरह हरीपर्वत से सेंट जोंस की तरफ वाहनों को जाने के लिए एमडी जैन इंटर कॉलेज की ओर जाकर यूटर्न लेना पड़ता है मगर मोड़ पर ही गड्ढा होने की वजह से वाहन फंस रहे थे। नागरी प्रचारिणी के बाहर सड़क पर पानी भरा होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed