फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gold jewellery change into Wooden beads and amulets tantric's actions shocked family in agra

तंत्र-मंत्र: सोने के जेवर बने लकड़ी के मोती और ताबीज, तांत्रिक की हरकत से उड़े घरवालों के होश; फिर ये हुआ

Sat, 30 Sep 2023 09:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 30 Sep 2023 09:10 AM IST
सार

आपके घर में भयानक कष्ट है। किसी ने जादू टोना कर दिया है, इसलिए घर में धन का आगमन बंद हो गया है। इस तरह दो तांत्रिकों ने घर की बुजुर्ग महिला को अपनी बातों के जाल में फंसाया। इसके बाद घर के सभी जेवर मंगाए। सोने के जेवरों को कागज में बांधकर मंदिर में रखने के लिए कहा। वृद्धा ने ऐसा ही किया, लेकिन तांत्रिकों के जाने के बाद जब कागज खोलकर देखा तो उसमें सोने के आभूषण नहीं, बल्कि लकड़ी के मोती और ताबीज निकले।  

विज्ञापन
gold jewellery change into Wooden beads and amulets tantric's actions shocked family in agra
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र के चारबाग इलाके में शुक्रवार को तंत्र-मंत्र से कष्ट दूर करने का झांसा देकर 2 युवकों ने 3 महिलाओं को ठग लिया। एक महिला से 3 लाख के जेवरात ले गए। पीड़िताओं ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस आरोपियों की पहचान का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


चारबाग, रूई की मंडी निवासी कमल ने बताया कि वह फूलों का कारोबार करते हैं। शुक्रवार सुबह दुकान पर थे। दोपहर में 12 बजे मां किशनू देवी अकेली थीं। वह फूलमाला तैयार कर रही थीं। तभी दो युवक आए। कुर्ता पहने थे। उनके हाथ में एक धर्मस्थल की तस्वीर थी। पीने के लिए पानी मांगा। इस पर मां ने पानी लाकर दे दिया। तभी कहने लगे कि तुम्हारे घर में कष्ट हैं। काम सही नहीं चल रहा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  पैरा मेडिकल कोर्स के लिए फर्जी बोर्ड: एसआईटी ने आगरा में मारा छापा, दफ्तर से मिले फ्रेंचाइजी के फाॅर्म
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में भयानक कष्ट है
घर को बांध दिया गया है। इसके लिए तंत्र-मंत्र से उपाय करना होगा। इसके बाद तिजोरी से चेन, अंगूठी और मंगलसूत्र मंगाए। उन्हें एक कागज की पुड़िया में रखकर बदल दिया। पुड़िया मंदिर में रखने की कहकर दोनों रफूचक्कर हो गए। किशनू ने कुछ देर बाद पुड़िया खोली तो उसमें कुछ ताबीज और लकड़ी के मोती निकले।

ये भी पढ़ें -  आगरा: चंबल नदी में पितरों को जल तर्पण कर रहे थे युवक, तभी मगरमच्छ ने जबड़े में दबा लिए पैर; ऐसे बची जान

पानी हो गया लाल
इससे पहले ठगों ने मोहल्ले की ओमवती और कुसुमा देवी को भी शिकार बनाया था। उनसे पानी मांगा। हाथ डलवाकर पानी को लाल कर दिया। इससे सभी चकित रह गए। ठग दोनों से 500-500 रुपये ले गए। मामले में पुलिस से शिकायत की गई है। थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह का कहना है कि आरोपियों की पहचान के लिए मोहल्ले के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed