{"_id":"5a9bf91b4f1c1bb5568b6e53","slug":"agra-theft-in-the-defense-colony","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डिफेंस कॉलोनी में चोरों ने बोला धावा, पूर्व सैन्यकर्मी के घर से 12.80 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिफेंस कॉलोनी में चोरों ने बोला धावा, पूर्व सैन्यकर्मी के घर से 12.80 लाख की चोरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 04 Mar 2018 07:19 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना सदर बाजार के डिफेंस कॉलोनी में चोरों ने पूर्व सैन्यकर्मी के घर के ताले तोड़कर वहां से 12.80 लाख के जेवरात और नकदी की चोरी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस खानापूर्ति कर लौट आई।
डिफेंस कॉलोनी, चावली रोड निवासी बलवीर सिंह यादव सेना से रिटायर्ड हुए हैं। वह एक मार्च को परिवार सहित एटा के नया बांस गए थे। बलवीर के मुताबिक एक साल पहले परिवार में गमी हो गई थी।
इसलिए पहले त्योहार पर सभी लोग गांव गए हुए थे। शनिवार को पड़ोसियों ने फोन करके बताया कि घर के ताले टूटे हुए हैं। इस पर वह घर आ गए।

चोरों ने सभी कमरों के ताले तोड़ दिए थे। दो अलमारी के लॉकर भी तोड़ डाले। चोरों ने बड़े ही इत्मिनान से घर को खंगाला। अलमारी से लेकर आटे के बर्तन भी खंगाल डाले।
अलमारी का लॉकर तोड़कर 35 तोले सोने के जेवरात, एक किलोग्राम चांदी के जेवरात और 40 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। जेवरात की कीमत तकरीबन 12 लाख रुपये हैं, इसमें पुश्तैनी जेवर भी थे।
वारदात से कॉलोनी के लोगों में दहशत है। उनका कहना था कि कॉलोनी में गश्त नहीं होती है। कई बार चोरी की घटना हो चुकी हैं। सूचना पर पुलिस आई, जांच के नाम पर खानापूरी करके चली गई। कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हैं।