{"_id":"5af3df044f1c1b350a8b91d6","slug":"agra-the-number-of-deaths-due-to-the-storm-increased","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम ने तूफान पीड़ितों को दिया चेक, बोले- सरकार तत्काल राहत के लिए दे रही मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम ने तूफान पीड़ितों को दिया चेक, बोले- सरकार तत्काल राहत के लिए दे रही मुआवजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 11 May 2018 08:40 AM IST
विज्ञापन
मृतक के परिजन को चेक देते डिप्टी सीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तूफान के अलर्ट के बीच मंगलवार की शाम आई आंधी ने कहर बरपाया। 68 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाओं ने कहीं मकान गिराए तो कहीं बिजली के खंभे। पेड़ और होर्डिंग भी खूब गिरे हैं।
आगरा, मथुरा, एटा और मैनपुरी में कुल नौ लोगों की जान तूफान ले गया। आगरा में बुधवार को दो लोगों की मौत हुई थी। अब यह संख्या बढ़कर चार हो गई है। गुरुवार को दो लोगों की तूफान की चपेट में आने से मौत हो गई है।
वहीं पीड़ितों के जख्म पर मरहम लगाने के लिए डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा ने पहले मथुरा फिर आगरा और फिरोजाबाद में तूफान से पीड़ितों को चेक दिया। कहा सरकार तूफान पीड़ितों को राहत देने के लिए मुआवजा दे रही है।

बता दें कि तूफान का असर सिकंदरा, बोदला, शाहगंज में ज्यादा था। जबकि कुछ जगह हल्की बारिश रही। डेढ़ घंटे तक मौसम में यह बदलाव रहा। शाम को आंधी की रफ्तार 68 किमी प्रति घंटे तक रही।
बुधवार को तूफान की चपेट में आकर मौत से लड़ रही दो जिंदगियां हार गईं। छत्ता के जीवनी मंडी की कोयले वाली गली की रामकली (65) और खंदौली के नगला अर्जुन के राजपाल का बेटा विशाल (10) की मौत हो गई।
बुधवार रात को 2 ने दम तोड़ा था। इस तरह आंधी में मरने वालों की संख्या 4 हो गई है। 11 अप्रैल, 2 मई और 9 मई को कुल मिलाकर मरने वाले 78 हो गए है। 11 अप्रैल को 19 मरे थे 2 मई को 55 की जान गई थी।