{"_id":"635b3388a2fe3036711fd271","slug":"agra-the-friend-was-thrown-into-a-30-feet-deep-ditch-for-not-giving-cigarettes-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra : सिगरेट न देने पर दोस्त को 30 फुट गहरी खाई में फेंका, मौत, आरोपी युवक जेल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra : सिगरेट न देने पर दोस्त को 30 फुट गहरी खाई में फेंका, मौत, आरोपी युवक जेल में
Fri, 28 Oct 2022 07:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 28 Oct 2022 07:12 AM IST
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
किले की खाई की दीवार पर बैठकर गांजे का नशा कर रहे दो दोस्तों में सिगरेट मांगने पर विवाद हुआ। नाराज दोस्त ने दूसरे को 30 फुट गहरी खाई में फेंक दिया। घायल युवक किसी तरह बाहर आया। एक राहगीर की मदद से परिजन को बुलाया। उसने घटना की जानकारी दी। मगर, अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि मलपुरा के गांव मिर्जापुर निवासी लखन ने 27 अक्तूबर को थाना रकाबगंज में शिकायत की। बताया कि उसके भाई कप्तान सिंह 25 अक्तूबर को घर से निकले थे। बताया था कि वह सोहेल से मिलने जा रहे हैं। बाद में एक राहगीर ने फोन किया।
विज्ञापन
बताया कि कप्तान सिंह आगरा फोर्ट स्टेशन के बाहर सड़क किनारे पड़ा है। इस पर परिवार के लोग वहां पहुंच गए। कप्तान सिंह ने बताया कि सोहेल और उसके दोस्तों ने उसे किले की खाई में फेंक दिया था। वह किसी तरह बाहर आ गए। इस पर परिजन कप्तान को अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बृहस्पतिवार को सोहेल को गिरफ्तार कर लिया। वह मंटोला के ढोलीखार का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कप्तान पांच महीने से मेरा दोस्त था। वह मेरे पास गांजा पीने के लिए आता रहता था। घटना वाले दिन भी आया था। वह आगरा फोर्ट स्टेशन के सामने सैय्यद के पास किले की खाई की दीवार पर बैठकर नशा कर रहे थे। कप्तान ज्यादा नशे मे हो गया था।
मैंने उससे पीने के लिए सिगरेट मांगी तो उसने मना कर दिया। इस पर विवाद हो गया। गाली देने लगा। मना करने पर भी नही माना। इस पर उसे गुस्सा आ गया। उसने किले की खाई में धक्का दे दिया। मोबाइल ले गया। खाई 30 फुट गहरी है। कप्तान किसी तरह बाहर आ गया। मगर, गिर पड़ा। बाद में उसने रिक्शे वाले से मदद मांगी। अपने घरवालों को फोन कर दिया।