{"_id":"6af6de68068045a5380607b0","slug":"agra-teacher-murder-case-solved-former-student-s-friend-arrested-2026-11-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक हत्याकांड: शक, दोस्ती और कत्ल, छात्रा के दोस्त ने की टीचर की हत्या और बोर्ड पर लिखा 'रेपिस्ट'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक हत्याकांड: शक, दोस्ती और कत्ल, छात्रा के दोस्त ने की टीचर की हत्या और बोर्ड पर लिखा 'रेपिस्ट'
Fri, 13 Nov 2026 03:24 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 13 Nov 2026 03:24 PM IST
सार
आगरा में शिक्षक ओपी यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पूर्व छात्रा से दोस्ती और शिक्षक से उसके कथित संबंधों के शक में निखिल ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
आगरा शिक्षक हत्याकांड में नया मोड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के जगदीशपुरा पुलिस ने शिक्षक ओमप्रकाश यादव (ओपी) की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी निखिल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, हत्या का कारण पूर्व छात्रा और उसके दोस्त निखिल के बीच शिक्षक के कथित संबंधों को लेकर उपजा शक बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस ने लगभग 500 कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद एक छात्रा के बारे में जानकारी जुटाई। छात्रा से पूछताछ के बाद पुलिस हत्यारे तक पहुंचने में सफल रही। एडीसीपी मनोज कुमार ने बताया कि प्रकाश नगर निवासी निखिल ने शिक्षक ओपी यादव की हत्या की। निखिल की दोस्ती दिसंबर में उस छात्रा से हुई थी, जो पहले ओपी यादव की कोचिंग में पढ़ती थी। निखिल को शक था कि छात्रा और शिक्षक के बीच संबंध हैं। एक दिन निखिल ने दोनों को साथ में पिज्जा खाते हुए देख लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद, निखिल शिक्षक को समझाने और बात करने के इरादे से कोचिंग पहुंचा। कहासुनी के दौरान विवाद बढ़ा और निखिल ने पहले से लाए गए मटन काटने वाले चाकू से शिक्षक की हत्या कर दी। हत्या के बाद, निखिल शिक्षक की स्कूटी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने स्कूटी और हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।
निखिल इंटरमीडिएट पास है और उसके पिता जूता कारखाना चलाते हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या छात्रा की हत्या में कोई संलिप्तता है।
ये भी एंगल आया सामने
पूर्व छात्रा ने पुलिस को बताया कि शिक्षक ओपी यादव ने उसे जाल में फंसा लिया था। एक साल पहले जब वो उनसे कोचिंग लेती थी, तब उन्हें घर के सदस्य की तरह मानती थी। इसी का उन्होंने फायदा उठाया। उसके मोबाइल को लेकर स्नैप चैट से निजी फोटो ले लिए। उसे दिखाकर ब्लैकमेल करने लगे। फोटो की मदद से उसका फायदा उठाना चाहते थे। वह लगातार मैसेज कर परेशान कर रहे थे। मैसेज जब वो पढ़ लेती थी, तब उसे वो डिलीट कर देते थे। वह किसी तरह का सबूत नहीं छोड़ते थे।
पूर्व छात्रा ने पुलिस को बताया कि शिक्षक ओपी यादव ने उसे जाल में फंसा लिया था। एक साल पहले जब वो उनसे कोचिंग लेती थी, तब उन्हें घर के सदस्य की तरह मानती थी। इसी का उन्होंने फायदा उठाया। उसके मोबाइल को लेकर स्नैप चैट से निजी फोटो ले लिए। उसे दिखाकर ब्लैकमेल करने लगे। फोटो की मदद से उसका फायदा उठाना चाहते थे। वह लगातार मैसेज कर परेशान कर रहे थे। मैसेज जब वो पढ़ लेती थी, तब उसे वो डिलीट कर देते थे। वह किसी तरह का सबूत नहीं छोड़ते थे।
