फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Teacher Alleges Harassment and on Bus FIR Registered After 40 Days

यूपी: कान्वेंट स्कूल की शिक्षिका से चलती बस में छेड़छाड़, फिर हुई शर्मनाक हरकत; जयपुर जा रहीं थीं वो

Tue, 22 Sep 2026 09:00 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 22 Sep 2026 09:00 AM IST
सार

आगरा में जयपुर जा रही एक शिक्षिका ने बस में छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। आईजीआरएस पर शिकायत के बाद घटना के करीब 40 दिन बाद रकाबगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई, पुलिस बस और आरोपियों की पहचान कर रही है।

विज्ञापन
Agra Teacher Alleges Harassment and on Bus FIR Registered After 40 Days
शिक्षिका सांकेतिक - फोटो : ai

विस्तार

बस से जयपुर जा रही शिक्षिका ने छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि शोर मचाने पर यात्रियों ने भी कोई मदद नहीं की। उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इस पर घटना के 40 दिन बाद रकाबगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


 

पीड़िता जयपुर की रहने वाली हैं। एक काॅन्वेंट स्कूल में पढ़ाती हैं। वह 12 अगस्त को लखनऊ से लौट रही थीं। बस से आईएसबीटी पर उतरीं। इसके बाद ऑटो से ईदगाह आईं। एक ट्रैवल एजेंसी की बस में बैठ गईं। बस में 25 से अधिक यात्री थे। वह पीछे की सीट पर बैठी थीं। रास्ते में चालक ने एक ढाबे पर बस को रोक दिया। वहां चाय-नाश्ते के लिए के लिए यात्री उतरे। तभी तीन युवक आए। उनकी सीट के पास आकर बैठ गए। तीनों घूरने लगे। इस पर वह खुद को असहज महसूस करने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि एक युवक सीट के पास आकर खड़ा हो गया। अचानक उनके ऊपर भी गिर गया। उन्होंने विरोध किया तो हंसने लगा। बाद में मोबाइल निकालकर किसी से बात करने लगा। इससे वह परेशान हो गईं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि युवक ने दुष्कर्म का प्रयास भी किया। उसकी हरकत के बाद भी किसी यात्री ने मदद नहीं की। वह बस से यात्रा कर घर पहुंची। बाद में ऑनलाइन शिकायत की। वह इंतजार में थीं कि पुलिस काॅल कर बुलाए।

 
विज्ञापन

वह रविवार को आगरा आईं। थाना रकाबगंज पुलिस से मिलीं। पुलिस ने महिला के पति से बात की। पता चला कि वो गाजियाबाद की रहने वाली हैं। उनके दो बच्चे हैं। महिला तीन साल से पति से अलग रह रही है। तलाक का केस भी चल रहा है। पति ने पत्नी के मनोचिकित्सक से उपचार चलने की बात कही है।

 

बस की नहीं हो सकी पहचान
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि 12 अगस्त को महिला बस से जयपुर जा रही थीं। तभी घटना के बारे में बताया है। उन्होंने 14 दिन बाद 26 अगस्त को आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई थी। इतने दिन बाद शिकायत दर्ज कराने का कारण नहीं बताया। जांचकर्ता ने उनसे संपर्क किया। तब 40 दिन बाद वो थाने पहुंचीं। महिला को बस के नंबर की जानकारी नहीं है। वह टिकट भी नहीं दिखा सकीं। जिन लोगों पर आरोप है, उनके बारे में भी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। बस और आरोपी यात्रियों की पहचान के लिए ट्रैवल एजेंसी संचालकों से बात की जा रही है। यह देखा जा रहा है कि महिला किस बस में सवार हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed