फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra tajganj project of 197 crores damage update news

यह कैसी स्मार्ट सिटी: ताज के तीन तरफ खोदाई कर बर्बाद कर दिए 197 करोड़ रुपये, 'मुगलिया वास्तुकला निर्माण' पर चली कुदाल

Fri, 23 Jul 2021 11:34 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 23 Jul 2021 11:34 AM IST
सार

राजकीय निर्माण निगम ने ताजमहल से तीन तरफ के ताजगंज क्षेत्र में मुगलिया वास्तुकला से जोड़ते हुए लाल पत्थर से सड़कों का निर्माण किया था, जिन्हें स्मार्ट सिटी ने सीवर और पानी की लाइनों के लिए खोदकर छोड़ दिया है। 

विज्ञापन
agra tajganj project of 197 crores damage update news
ताजगंज प्रोजेक्ट की सड़कों का हाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में फतेहाबाद रोड पर मेट्रो ने स्मार्ट सिटी के कराए काम उखाड़ कर बर्बाद कर दिए तो अब आगरा स्मार्ट सिटी कंपनी 197 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए ताजगंज प्रोजेक्ट पर कुदाल और जेसीबी चलाकर बर्बाद कर रही है। राजकीय निर्माण निगम ने ताजमहल से तीन तरफ के ताजगंज क्षेत्र में मुगलिया वास्तुकला से जोड़ते हुए लाल पत्थर से सड़कों का निर्माण किया था, जिन्हें स्मार्ट सिटी ने सीवर और पानी की लाइनों के लिए खोदकर छोड़ दिया है। ताजगंज और कटरा फुलेल, कटरा रेशम, कटरा उमर और कटरा जोगीदास की कोबल स्टोन से बनी सड़कें खोद दी गईं। ऊंट की पीठ की तरह से यहां सड़क से 6 से 8 इंच ऊंचे सीवर मैनहोल बनाए गए हैं जो स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए हादसों की वजह बन रहे हैं। 

विज्ञापन


यूटिलिटी डक्ट का नहीं किया उपयोग
तालमेल की कमी के कारण ताजगंज में 197 करोड़ रुपये के ताजगंज प्रोजेक्ट को खराब कर दिया गया, जबकि यह पांच साल पहले ही बनकर तैयार हुआ है। इसे 50 साल के लिए बनाया गया था। सुप्रीम कोर्ट में प्रदेश सरकार ने मंजूरी के लिए यही दलील दी थी कि लाल पत्थर की सड़क बनाने से कोलतार, बिटुमिन की सड़क निर्माण से प्रदूषण नहीं होगा और कम से कम 50 साल तक यहां सड़क निर्माण की जरूरत नहीं होगी। 
विज्ञापन


शिकायत के बाद भी असर नहीं
पानी की पाइप लाइन बिछाने के काम में गड़बड़ी के साथ लोगों को परेशानी हो रही है। मैने नगर आयुक्त, स्मार्ट सिटी अधिकारियों से शिकायतें की हैं, लेकिन अभी तक कोई असर नहीं पड़ा है। मेन रोड से लेकर गलियों तक खोदाई होने से परेशानी है। - राधिका अग्रवाल जैन, पार्षद, कटरा फुलेल

विज्ञापन
विज्ञापन

agra tajganj project of 197 crores damage update news
सड़क का हाल - फोटो : अमर उजाला
पूरा रूट खराब कर दिया 
मेरे होटल के सामने गड्ढा खोदे पांच दिन हो गये। स्मार्ट सिटी के अधिकारी क्या करेंगे, यह भी नहीं बता रहे। पूरे ताजगंज में कोबल स्टोन उखाड़ दिए गए हैं। पर्यटक सबसे ज्यादा इसी रूट पर निकलते हैं, पर पूरा रूट खराब कर दिया है। जो डक्ट डाली गई थी, उनका उपयोग क्यों नहीं किया। - संदीप अरोड़ा, होटल संचालक, ताजगंज

ताजगंज पहले इतना गंदा नहीं था
ताजगंज को सुप्र्रीम कोर्ट की कमेटी ने लिविंग हेरिटेज बताया था, पर अधिकारी उसे बदसूरत बना रहे हैं। ताजमहल के लाल पत्थर की तरह ताजगंज की गलियों को संवारा गया था, पर सब बर्बाद कर दिया। ताजगंज इतना गंदा और धूल मिट्टी से भरा पहले कभी नहीं था। - ताहिरुद्दीन ताहिर, निवासी ताजगंज

सड़कों को खोदकर खराब कर दिया 
स्मार्ट सिटी के अधिकारी हर जगह खराब काम कर रहे हैं। कहने को स्मार्ट सिटी है, पर काम गांव, बस्तियों से भी बदतर कर रहे हैं। लोग परेशान हैं। सड़कों को खोदकर खराब कर दिया है। कोबल स्टोन की सड़कों की मरम्मत भी नहीं कर रहे। - शोभाराम राठौर, पार्षद, हरजूपुरा

मैनहोल सड़क से ऊपर बनाए गए हैं
सीवर और पानी की पाइप लाइन के कारण पुरानी रोड को हटाया गया है। पाइप लाइन बिछाने के बाद प्रयास होगा कि पहले की तरह कर दिया जाए। वैक्यूम सीवर के मैनहोल सड़क से ऊपर बनाए गए हैं। ठेकेदार से कहा है कि लोगों को परेशानी न होने दें। - आनंद मेनन, टीम लीडर, आगरा स्मार्ट सिटी लि.

जिंदा विरासत है ताजगंज और चारों कटरे
अक्तूबर 2006 में सुप्रीम कोर्ट की मॉनीटरिंग कमेटी ने ताजमहल से सटे ताजगंज क्षेत्र को ऐतिहासिक और जिंदा विरासत करार दिया था। इस कमेटी में अधिवक्ता और ताज मामलों के याचिकाकर्ता एमसी मेहता भी थे, जिन्होंने निरीक्षण के दौरान ताजगंज क्षेत्र को जिंदा विरासत माना था और उसी के अनुरूप देखरेख और संरक्षण पर जोर दिया था।

आगरा चौहरा हत्याकांड: रेखा की दादी का आरोप, सुनील ने खत्म कर दिया परिवार...आगरा में पहले भी हत्याकांड से फैल चुकी है सनसनी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed