{"_id":"6114b3ac7a038862123ce41d","slug":"agra-subedar-shyamveer-dies-of-heart-attack-in-leh","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेह में आगरा के सूबेदार का निधन: दिल का दौरा पड़ने से गई जान, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेह में आगरा के सूबेदार का निधन: दिल का दौरा पड़ने से गई जान, परिवार में मचा कोहराम
Thu, 12 Aug 2021 11:07 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:07 AM IST
सार
सूबेदार श्यामवीर सिंह इसी दिसंबर में रिटायर्ड होने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही उनकी जान चली गई।
विज्ञापन
सूबेदार श्यामवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लेह लद्दाख में तैनात आगरा के खंदौली क्षेत्र के गांव मलूपुर निवासी सूबेदार श्यामवीर सिंह (45) का मंगलवार रात निधन हो गया। बुधवार सुबह उनके परिजनों को इसकी सूचना मिली। फौजी के निधन से घर में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक हरीश और मुख्तारी के चार बेटों में श्यामवीर सिंह तीसरे नंबर के थे। उनसे बड़े भाई चंद्रवीर, ज्ञानवीर सिंह और सबसे छोटे दलवीर सिंह हैं। इनमें चंद्रवीर यूपी पुलिस में दरोगा हैं। जबकि ज्ञान सिंह खेती करते हैं। छोटा भाई दलवीर सिंह अमेरिका में इंजीनियर है।
विज्ञापन
श्यामवीर सिंह दो बच्चे पूर्णिमा (20) और हर्ष (17) हैं। बेटे की मौत से पिता हरीश और मां मुख्तारी है। भाई ज्ञानवीर सिंह ने बताया श्यामवीर दिसंबर में रिटायर्ड होने वाले थे। लेकिन बुधवार को करीब 3:30 बजे फोन आया कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी जान चली गई।
विज्ञापन
खबर सुनते ही सूबेदार श्यामवीर सिंह की पत्नी मिथिलेश अचेत हो गईं। गांव के लोगों में भी मातम छा गया। बुधवार की शाम विधायक रामप्रताप सिंह चौहान ने पहुंचकर परिवार के लोगों को सांत्वना दी। परिजन और ग्रामीण पार्थिव शरीर आने का इंतजार कर रहे हैं।