फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra student developed device for detecting no ball in cricket

रिसर्च स्टूडेंट ने क्रिकेट के लिए बनाई ये खास मशीन, अंपायर से पहले बता देगी नो बॉल

Fri, 20 Oct 2017 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Fri, 20 Oct 2017 10:16 AM IST
विज्ञापन
agra student developed device for detecting no ball in cricket
फ्रंट फुट नो बॉल डिटेक्शन सिस्टम - फोटो : अमर उजाला
आगरा के रिसर्च स्टूडेंट ने पैर का नो बॉल बताने वाली मशीन बनाई है। गेंदबाज का अगला कदम बॉलिंग क्रीज के बाहर निकलते ही मशीन बता देगी। अलार्म बजने के साथ डिस्प्ले पर भी नो बॉल प्रदर्शित हो जाएगा। 
विज्ञापन


शाहगंज के शिवाजी नगर निवासी उमेश अमित परमार, डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित आईबीएस में फिजिक्स के शोधार्थी हैं। पहले भी उन्होंने कई शोध किए हैं। ‘फ्रंट फुट नो बॉल डिटेक्शन सिस्टम’ उनमें से सबसे खास है। 
विज्ञापन


इसके लिए उमेश अमित परमार ने पेटेंट भी फाइल कर दिया है। यह जल्द प्रकाशित हो जाएगा। वह अपना सिस्टम भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को दिखाना चाहते हैं, जिससे फ्रंट फुट नो बॉल का समाधान क्रिकेट जगत को मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

agra student developed device for detecting no ball in cricket
उमेश अम‌ित परमार - फोटो : अमर उजाला
इस शोध में पिच में एक सेंसिंग प्लेट इस प्रकार लगाई जाती है कि जब गेंदबाज अपना अगला कदम बॉलिंग क्रीज के बाहर निकालता है तो मशीन उसे डिटेक्ट कर लेती है। रिसीवर इंडेक्टर के माध्यम से अलार्म बजने लगता है। 

यह डिस्प्ले पर प्रदर्शित भी हो जाएगा। नो बॉल देने के लिए मैदान के अंपायर या थर्ड अंपायर की जरूरत नहीं होगी। माइक्रो सेकेंड में सिस्टम नो बॉल बता देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed