फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Ssp Bablu Kumar Issue Whatsapp Number For People Complaint

जनता की सहूलियत के लिए आईपीएस अफसर ने शुरू की 4एस योजना, जानिए क्या है फायदे

Mon, 18 Nov 2019 12:38 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 18 Nov 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
Agra Ssp Bablu Kumar Issue Whatsapp Number For People Complaint
एसएसपी बबलू कुमार - फोटो : अमर उजाला
जनता की समस्याओं को सीधे सुनने के लिए एसएसपी बबलू कुमार ने व्हाट्स एप नंबर जारी किया है। इसमें अपनी समस्या से लेकर शिकायत, सूचना और सुझाव भी दिए जा सकेंगे। इससे लोगों को अपनी बात जल्द से जल्द अधिकारियों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  भाजपा विधायक का कोर्ट में सरेंडर, तारीखों पर गैरहाजिर होने के चलते जारी हुए थे वारंट
विज्ञापन


व्हाट्स एप पर आने वाली शिकायतों की मानीटरिंग संबंधित अधिकारी से लेकर पुलिसकर्मी करेंगे।  यह व्हाटस एप नंबर होगा 9454458046। एसएसपी के मुताबिक, 4एस योजना के तहत यह नंबर जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: शिक्षिका युवती ने दरोगा पर लगाए यौन शोषण के आरोप, महकमे में मचा हड़कम्प

इस पर व्हाट्स एप ही नहीं, मैसेज के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी। व्हाट्स एप पर शिकायती प्रार्थना पत्र भेजे जा सकते हैं। इसके बाद लोगों को कार्यालय भी आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

 

इसकी मानीटरिंग कर रहे अधिकारी शिकायत पर कार्रवाई करेंगे। वहीं ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के व्यवहार पर भी शिकायत दर्ज होगी। अवैध वसूली की शिकायत फोटो, वीडियो और ऑडियो के माध्यम से हो सकेगी।

ये भी पढ़ें: हॉरर किलिंगः कुल्हाड़ी से काटकर बेटी की नृशंस हत्या, खुद पुलिस को दी सूचना

इसके अलावा लोग कहीं भी होने वाले अपराध से संबंधित सूचना भी दे सकेंगे। शिकायत कर्ता का मोबाइल नंबर गोपनीय रखा जाएगा। वहीं सुझाव भी दिए जा सकेंगे। किसी दिक्कत को दूर करने के लिए पुलिस अधिकारी सुझावों पर विचार करेंगे। इस नंबर को व्हाट्स एप ग्रुप पर एड नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed