{"_id":"5dd0e1fa8ebc3e54846b5d75","slug":"physical-harassment-teacher-girl-alligation-on-up-police-daroga","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका ने दरोगा पर लगाए यौन शोषण के आरोप, महकमे में मचा हड़कम्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका ने दरोगा पर लगाए यौन शोषण के आरोप, महकमे में मचा हड़कम्प
Sun, 17 Nov 2019 05:07 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 17 Nov 2019 05:07 PM IST
विज्ञापन
rape with minor girl
- फोटो : Social Media
थाना सदर में तैनात एक दरोगा पर यौन शोषण का आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की है। मामले में जांच के आदेश किए गए हैं। इस जानकारी से महकमे में हड़कंप है।
थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की युवती शिक्षिका है। तीन साल पहले उसकी दोस्ती दरोगा से फेसबुक पर हुई थी। दरोगा ने मिलना जुलना शुरू कर दिया। आरोप है कि दरोगा ने यौन शोषण किया।
एक बार वह गर्भवती हो गई। इस पर दरोगा ने गर्भपात भी करा दिया। डेढ़ साल से युवती परेशान है। उसने शुक्रवार को एसएसपी आफिस में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने जांच के आदेश किए हैं।

Trending Videos
दरोगा ने कहा, युवती ने ब्लैकमेल करके ली रकम
दरोगा का कहना है कि युवती ने दोस्ती के बाद उसे फंसा लिया। डेढ़ साल से रकम ऐंठ रही है। दस-दस हजार करके ढाई लाख रुपये ले चुकी है। रुपये नहीं देने पर नींद की गोलियां खा लेती थी।
इस कारण अस्पताल का खर्च भी उसे उठाना पड़ता था। इससे वह परेशान है। वह मुकदमे में फंसाने की धमकी भी देती थी। युवती ने पूर्व में थाना जगदीशपुरा में एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था।
शोहदे से परेशान युवती
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की युवती शोहदे से परेशान है। वह युवती का दो बार रिश्ता तुड़वा चुका है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, लेकिन आरोपी नहीं पकड़ा जा सका है। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की युवती की छह साल पहले जगदीशपुरा क्षेत्र निवासी युवक से दोस्ती हो गई। आरोप है कि युवक ने शादी का वादा किया।
इस दौरान युवक ने उसके अश्लील फोटो खींच लिए। एक साल पहले शादी से इंकार कर दिया। युवती का दो बार दूसरी जगह रिश्ता तय हो गया। इस पर युवक ने फोटो दिखाकर रिश्ते तुड़वा दिए। अब शादी नहीं होने दे रहा है। युवती ने मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। शुक्रवार को पीड़िता ने एसएसपी आफिस में प्रार्थना पत्र दिया।