फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra: Soldiers Duped of 20 Lakh on Promise of Profits in Property, Trading and Crypto

ठगों ने किया महापाप: देश के सैनिकों को भी नहीं छोड़ा, 20 लाख रुपये की ठगी; छह के खिलाफ FIR दर्ज

Tue, 29 Sep 2026 11:37 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 29 Sep 2026 11:37 AM IST
सार

आगरा में प्रॉपर्टी, प्लॉट, ट्रेडिंग और क्रिप्टो करेंसी में मुनाफे का लालच देकर सैनिक सचिन कुमार से 14 लाख और उनके साथी यश गुप्ता से छह लाख रुपये लेने का आरोप है। रकम वापस मांगने पर गाली-गलौज और धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। सदर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
 

विज्ञापन
Agra: Soldiers Duped of 20 Lakh on Promise of Profits in Property, Trading and Crypto
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रॉपर्टी, प्लॉट, ट्रेडिंग और क्रिप्टो करेंसी में मुनाफे का भरोसा देकर सैनिक सचिन कुमार से 14 लाख और उनके साथी यश गुप्ता से 6 लाख रुपये ठग लिए गए। रकम वापस मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मुरादाबाद के गांव मोड़ा निवासी सैनिक सचिन कुमार ने पुलिस आयुक्त को प्रार्थनापत्र दिया। बताया कि उनकी मुलाकात जयपुर हाउस में मधु नगर निवासी उपेंद्र सिंह से हुई थी। उपेंद्र ने निवेश में अच्छा मुनाफा दिलाने का भरोसा दिलाया। उपेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार, नवीन सैनी, सावन कुमार, दिनेश कुमार और राशिद कुरैशी ने मिलकर उन्हें और उनके साथियों को रकम लगाने के लिए तैयार किया।
विज्ञापन


आरोपियों ने कई कंपनियां खोलकर, प्रॉपर्टी और प्लॉट दिखाकर, ट्रेडिंग में हर महीने अच्छा रिटर्न देने व क्रिप्टो करेंसी में लाभ का लालच दिया। आरोप है कि उन्होंने 14 लाख रुपये उधार लेकर कुछ रकम गवाहों के सामने नकद और कुछ बताए गए खातों में यूपीआई के जरिये भेजी। उनके साथी यश गुप्ता से छह लाख रुपये और अन्य लोगों से भी लाखों रुपये लेने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रकम वापस नहीं मिलने पर जानकारी की, तब ठगी का पता चला। उन्होंने उपेंद्र से रकम लौटाने के लिए कहा। उसने ब्याज समेत रुपये लौटाने का भरोसा दिया लेकिन बाद में टालमटोल करने लगा। आरोप है कि आरोपियों ने ठगी की रकम से संपत्तियां भी खरीद लीं। एसीपी सदर अमीषा सिंह ने बताया कि छह आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed