फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra shoe exporter died after accident on yamuna expressway

यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसा, आगरा के जूता कारोबारी सहित दो की मौत

Fri, 03 Nov 2017 07:17 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला मथुरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 03 Nov 2017 07:17 AM IST
विज्ञापन
agra shoe exporter died after accident on yamuna expressway
कारोबारी के घर पर पहुंचे लोग। इनसेट में उत्सव डंग (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे पर मथुरा में गुरुवार को हुए हादसे में आगरा के जूता कारोबारी और उनके ड्राइवर की मौत हो गई। वे अपनी मां को दिल्ली में एयरपोर्ट पर छोड़कर लौट रहे थे। हादसे के बाद कारोबारी के आगरा स्थित आवास पर लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन


बता दें कि उत्सव डंग (26) आगरा के 25 सी-सूर्यनगर में रहते थे। आगरा में उत्सव के पिता संजय डंग का जूतों का बड़ा कारोबार है। उत्सव इस कारोबार को संभाल रहे थे। उनकी जूता बनाने की कई फैक्ट्रियां हैं। उत्सव की मां रेणुका डंग मुंबई के अस्पताल में डाइटीशियन हैं। 
विज्ञापन


उन्हें गुरुवार को मुंबई पहुंचना था और दिल्ली एयरपोर्ट से उनकी फ्लाइट थी। उत्सव मां को एयरपोर्ट छोड़ने के लिए इनोवा से दिल्ली गए थे। इनोवा को चालक नूर मोहम्मद निवासी सराय ख्वाजा आगरा चला रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलिंग में जा घुसी कार

agra shoe exporter died after accident on yamuna expressway
कारोबारी के घर पर पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
रेणुका को एयरपोर्ट पर छोड़ने के बाद उत्सव वापस आगरा आ रहे थे। बताते हैं कि कार यमुना एक्सप्रेसवे पर बलदेव थाना क्षेत्र में बरौली गांव के पास (किलोमीटर संख्या 148) पर पहुंची तो आगे जा रहा तेज रफ्तार ट्रक अचानक सड़क पर लहराने लगा। 

ट्रक से बचने के लिए जब चालक ने इनोवा को साइड किया तो वह बेकाबू होकर ट्रक से टकरा कर पलट गई और फिर साइड की रेलिंग में जा घुसी। इस हादसे में उत्सव डंग और उनके चालक नूर मोहम्मद की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। परिवार के लोग भी पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed