{"_id":"586bf4df4f1c1b945d158730","slug":"agra-second-day-chill","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजन का सबसे घना कोहरा, आगरा दूसरे दिन भी सर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजन का सबसे घना कोहरा, आगरा दूसरे दिन भी सर्द
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Updated Wed, 04 Jan 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में सबसे ठंडे शहरों में बांदा के बाद दूसरे नंबर पर रहा आगरा,
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीजन का सबसे घना कोहरा मंगलवार को रहा। आगरा लगातार दूसरे दिन भी प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे 16.7 और न्यूनतम 9.2 डिग्री रहा। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान में आगरा दूसरे नंबर पर रहा। बांदा 15.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। कोहरे में जीरो दृश्यता के कारण रात से लेकर सुबह तक ट्रैफिक की रफ्तार थमी रही। मंगलवार रात साढ़े आठ बजे से फिर कोहरे की चादर छा गई।
मंगलवार को इस सीजन के सबसे घने कोहरे का सामना लोगों ने किया। सुबह हाईवे पर दृश्यता शून्य रही तो कालोनियों में भी 20 फुट की दूरी तक कुछ भी नजर नहीं आया। आफिस, फैक्ट्रियों के लिए निकले लोगों को बेहद धीमी रफ्तार से वाहन चलाने पड़े। दोपहर में धूप खिली तो सर्दी से कुछ राहत मिली। गुनगुनी धूप की तलाश में लोग बाहर गलियों और पार्कों में निकले। गलन भरी सर्दी में लोगों को गुनगुनी धूप ने राहत पहुंचाई।
पांच से हवा, सात से बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक कोहरा बना रहेगा। हिमालय की पहाड़ियों पर वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण बुधवार से ही भारी बर्फबारी और बारिश शुरू हो जाएगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में पांच जनवरी से तेज हवाएं और फिर सात जनवरी से बारिश के आसार हैं। नौ जनवरी तक बारिश, बूंदाबांदी के आसार बने रहेंगे और कड़ाके की सर्दी पड़ेगी।
विज्ञापन
शहर अधिकतम न्यूनतम
बांदा 15.6 9.1
आगरा 16.7 9.2
हरदोई 17 10.5
लखनऊ 18.4 11.4
झांसी 18.8 11.6
कानपुर 19.4 11.4
इलाहाबाद 20.3 13
वाराणसी 21 13.4
शाहजहांपुर 22 9.9
अलीगढ़ 23 9.6